भारत का एक रेलवे स्टेशन जहां नहीं मिलती बिना पासपोर्ट और वीजा के एंट्री

Atari Railway Station

Indian Railway News : अपने देश से बाहर जाने यानि विदेश जाने के लिए वीजा और पासपोर्ट की आवश्यकता होती है। बता दें कि वीजा एक अधिकार होता है जिसके तहत आपको दिए गए समय तक उस देश में रहने की अनुमति देता है जबकि पासपोर्ट आपकी पहचान को सत्यापित करता है और आपको अन्य देशों में प्रवेश करने की अनुमति देता है। पासपोर्ट में आपकी व्यक्तिगत जानकारी जैसे कि नाम, जन्मतिथि, राष्ट्रीयता, आदि शामिल होता है। जिसके बगैर किसी भी देश में एंट्री नहीं हो सकती है। ये तो हो गई विदेशों की बात लेकिन ऐसी एक जगह हमारे भारत में भी है, जहां बिना पासपोर्ट और वीजा के एंट्री नहीं मिलती है। जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने तो चलिए आज हम आपको उस स्टेशन से रूबरू करवाते हैं, जहां पर बिना पासपोर्ट और वीजा के आपको एंट्री नहीं मिल सकती है। केवल इतना ही नहीं, नियमों का पालन नहीं करने पर आपको सजा भी हो सकती है।

इस स्टेशन पर जरुरी है ये दस्तावेज

दरअसल, हम बात कर रहे हैं पंजाब राज्य में स्थित अटारी रेलवे स्टेशन की जो कि अमृतसर जिले में है। यहां से पाकिस्तान के लिए ट्रेन चलती है। यह भारत का एक मात्र ऐसा रेलवे स्टेशन हैं, जहां पासपोर्ट और वीजा दोनों की आवश्यकता है ताकि आप वहां के अंतरराष्ट्रीय इलाके में यात्रा कर सकें। यहां बहुत कड़ी सिक्योरिटी रहती है ताकि कोई भी चूक ना हो।

बिना डॉक्यूमेंट्स हो सकती है सजा

अटारी रेलवे स्टेशन पर बिना वीजा और पासपोर्ट के पकड़े जाने पर 14 फॉरेन एक्ट का प्रावधान होता है। बता दें कि यह कानून बिना आवश्यक डॉक्यूमेंट्स के अंतरराष्ट्रीय इलाके में पकड़े जाने पर केस दर्ज किया जा सकता है। जिसके बाद जमानत लेने के लिए कई साल लग जाते हैं।

इन ट्रेनों का होता है संचालन

दिल्ली और अमृतसर से पाकिस्तान के लाहौर जाने वाली रेलगाड़ियां अटारी स्टेशन से ही गुजरती हैं। यह यात्रा भारत और पाकिस्तान के बीच समय-समय नागरिकों के लिए चलाई जाती है। जिनमें से समझौता एक्सप्रेस भी एक है। हालांकि, पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान के साथ भारत के संबंध बिगड़े हैं। जिसके कारण फिलहाल इस ट्रेन का संचालन बंद है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बता दें कि अटारी रेलवे स्टेशन पर कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। इसके अलावा, यहां खुफिया एजेंसी की नजर 24 घंटे रहती है। यहां तक कि यहां कुली का भी रहना मना है। इसलिए आपको यहां अपना सामान भी खुद उठाना पड़ेगा। बॉर्डर इलाके पर स्थित इस स्टेशन की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम हैं ताकि कोई अनहोनी ना हो। अटारी रेलवे स्टेशन से किसी कारणवश ट्रेन लेट हो जाती है, तो भारत और पाकिस्तान दोनों के रजिस्टर में एंट्री होती है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews