अपनी ही होने वाली पत्नी को लेकर भागा युवक, तीन महीने बाद होने वाली थी शादी

MP News

MP News

Young man eloped with his own fiancee : अब तक आपने सुना होगा कि कोई लड़का-लड़की अपने प्रेमी-प्रेमिका के साथ भाग गए। लेकिन क्या आपने कभी ये सुना है कि कोई शख्स अपनी होने वाली पत्नी के साथ ही घर से भाग गया हो। ऐसा ही एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश से जहां ये युवक उसी लड़की को लेकर फुर्र हो गया जिसके साथ कुछ दिन बाद उसकी शादी होने वाली थी।

ये हैरान करने वाला मामला है बांदा का और इसकी शिकायत लड़की के पिता ने पुलिस में की है। उन्होने बताया कि उनकी बेटी की शादी मटौंध थाना इलाके के युवक के साथ तय हुई थी और इसी साल नवंबर में उनकी शादी होने वाली थी। उनका कहना है कि जुलाई में दोनों की शादी तय की गई थी और वो सर्दी में शादी करना चाहते थे लेकिन इस बात पर लड़का नाराज हो गया था। वो जल्दी शादी करना चाहता था।लड़की अपने साथ गहने, कैश और मार्कशीट भी ले गई है। अपनी शिकायत में उन्होने कहा है कि वो युवक उनकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया।

लड़की के पिता ने कहा कि उसके लापता होने के बाद उन्होने पहले उसे हर जगह तलाशा। सारे रिश्तेदारों के यहां तलाश की गई लेकिन वो कहीं नहीं मिली। कुछ समय बाद पता चला कि उनका होने वाला दामाद भी घर से गायब है। पिता का कहना है कि जिससे बेटी की शादी तय की वही उसे लेकर फरार हो गया है। पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 366 के तहत केस दर्ज कर खोजबीन शुरु कर दी है। पुलिस उनकी सर्विलांस कर रही है और लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews