केरल के कोझिकोड में बड़ा विमान हादसा, रनवे से फिसला, 189 यात्री थे सवार

केरल के कोझिकोड में बड़ा विमान हादसा, रनवे से फिसला, 189 यात्री थे सवार

नई दिल्ली
केरल के कोझिकोड में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है| एयर इंडिया का विमान केरल के कोझिकोड इंटरैनशल एयरपोर्ट (कारीपुर एयरपोर्ट) के पास क्रैश हो गया है। लैंडिंग के समय यह हादसा हुआ है| मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस विमान में 189 यात्री और 6 क्रू मेंबर बताये जा रहे हैं| हादसे के बाद राहत और बचाव के लिए टीमें पहुंच गई हैं। फायर ब्रिगेड और ऐम्बुलेंस की गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद हैं।  विमान दो टुकड़ों में टूट गया|

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हादसा भारी बारिश के बीच रात 7.45 पर हुआ|मौके पर मौजूद कर्मचारी बचाव कार्य में लगे हुए हैं| बताया जा रहा है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस का यह विमान उतरते समय रनवे पर फिसल गया| यह विमान दुबई से यात्रियों को लेकर आ रहा था| मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस दुर्घटना में पायलट की मौत की खबर है| कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है| मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है| फिलहाल घायलों और मृतकों की संख्या के बारे में कोई पुष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews