Aadhaar Card Alert: जून में पूरा कर लें आधार से जुड़े ये 3 काम, वरना होगा नुकसान, पढ़ें पूरी खबर

Aadhaar-Card

Aadhaar Card Alert: आधार कार्ड जरूरी दस्तावेजों में से एक है। सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने से लेकर नौकरी के आवेदन तक इसकी आवश्यकता पड़ती है। कई कार्य इसके बिना पूरे नहीं हो पाते। जून महीने की शुरुआत के साथ-साथ कुछ नियमों में बदलाव हुआ है। वहीं कुछ सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए आधार को लिंक करने की जरूरत पड़ेगी। ईपीएफओ से पैन कार्ड तक आधार कार्ड को लिंक कराना अनिवार्य हो चुका है।

पैन-आधार लिंकिंग

UIDAI लंबे समय से आधार को पैन को लिंक कराने की बात कह रहा है। सभी आधारकार्डधारकों को पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक करवाना अनिवार्य, वरना आपका PAN कार्ड निष्क्रिय भी हो सकता है। यह कार्य पूरा करने की अंतिम तिथि 30 जून, 2023 है। पैन-आधार लिंक न करने पर कई कार्य रुक जाएंगे।

फ्री आधार अपडेट की सुविधा

वर्तमान में आधार कार्ड में अपडेट करने के लिए शुल्क नहीं लिया जा रहा है। आधारकार्ड यूजर्स मुफ़्त में ऑनलाइन अपना आधार अपडेट कर सकते है। यह सुविधा 14 जून को खत्म होने जा रही है।

ईपीएफओ आधार लिंकिंग

1 जून से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब सभी पीएफ अकाउंटहोल्डर्स को अपना खाता आधार से लिंक करवाना होगा। बता दें कि नियोक्ता कर्मचारी पेंशन योजना के तहत उच्च पेंशन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जून, 2023 है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews