आधार कार्ड यूजर्स के लिए जरूरी खबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना होगा नुकसान, जरूर करें ये काम

Aadhaar Card News: आधार कार्ड जरूरी दस्तावेजों में से एक बन चुका है। सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने से लेकर बैंक अकाउंट तक हर जगह इसका इस्तेमाल होता है। डिजिटलाइजेशन के साथ-साथ फ्रॉड के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में आधारकार्ड धारकों की छोटी सी गलती उनका भारी नुकसान करवा सकती है। इसलिए सावधानी बरतना और भी ज्यादा जरूरी होता है।

फ्रॉड से बचने के लिए ये 3 काम जरूरी

मोबाइल नंबर से जुड़ी एक गलती स्कैमर्स को आपके बैंक खाते में सेंध लगाने का मौका देती है। यदि अपना मोबाइल नंबर खो गया गया है या बंद हो जाता है, तो जरूरी मोबाइल नंबर को अपडेट जरूर कर लें। साथ ही फ्रॉड से बचने के लिए आधार कार्ड को वेरीफाइ करना बहुत जरूरी होता है। इसके अलावा अपने आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करना ना भूले।

ऐसे चेक करें लिंक्ड मोबाइल नंबर

आप आसानी से चेक कर सकते हैं कि अपना मोबाइल नंबर आधार से लिंक है या नहीं। इसके लिए सबसे पहले अधिकारीक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं। फिर “My Aadhaar” के विकल्प को चुने। उसके बाद आधार सर्विसेज के ऑप्शन पर जाकर यहाँ “वेरीफाई ईमेल/मोबाइल नंबर” को चुने। अब 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें। फिर अपनी Contact details में मोबाइल नम्र और ईमेल आइडी दर्ज करें। कैप्चा कोड दर्ज करें। रजिस्टर्ड नंबर पर ओटीपी जाएगा, इसका मतलब आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक है। और यदि ऐसा नहीं होता तो समझ जाएं की अपना आधार किसी और नंबर से लिंक है। इस स्थिति में फौरन अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाएं। वहाँ मोबाइल नंबर लिंक करवाने के लिए फॉर्म भरकर जमा करें।

आधार कार्ड वेरीफाइ करने का तरीका

आप दो तरीके से पता लगा सकते हैं कि अपना आधार असली है या नकली। QR कोड और नाम इस लिस्ट में शामिल है। आप mAaadhaar और UIDAI ऐप पर जाकर क्यूआर स्कैन करके आधार कार्ड को वेरीफाइ कर सकते हैं। इसके अलावा नाम के जरिए आप यूआईडीएआई के अधिकारीक वेबसाइट पर जाकर आधार कार्ड वेरीफिकेशन कर सकते हैं। यदि साइट पर दिखाई गई जानकारी आपके आधार से मैच करे तो अपना आधार कार्ड वास्तविक है। यदि ऐसा ना हो तो यूआईडीएआई हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस स्टेशन को संपर्क करें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews