भाजपा ने सात विधायकों को 10-10 करोड़ देने की पेशकश की: आप

aap-allegation-on-bjp-for-MLA-horse-trading

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर लोक सभा चुनाव से पूर्व विधायकों की खरीद-फरोख्त करने के प्रयास करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नेता उसके सात विधायकों को पाला बदलने के एवज में 10-10 करोड़ देने की पेशकश कर चुके हैं। आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को यहां संवाददाताओं से कहा,‘‘दिल्ली में चुनाव लडऩे के लिए उनके (भाजपा और नेताओं के) पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। जिन फर्जी मुद्दों पर वे लडऩा चाहते हैं उन्हें लोगों की ओर से स्वीकार नहीं किया जा रहा है। भाजपा एक नई योजना को अंजाम देने की कोशिश कर रही है जिसके तहत वे हमारे विधायकों को खरीदकर चुनाव लडऩा चाहते हैं।’’

सिसोदिया ने कहा,‘‘ बारह मई से पहले, वे (भाजपा नेता) आप विधायकों को बीजेपी में शामिल करना चाहते हैं और उसके बाद एमसीडी चुनावों से पहले जैसी धारणा बनाना शुरू करना चाहते हैं। इसी उद्देश्य से हमारे सात विधायकों का भाजपा के लोगों से संपर्क हुआ और उन्हें 10-10 करोड़ रुपये की पेशकश की गई।’’ उन्होंने दावा किया कि सात विधायकों से अब तक संपर्क किया गया है तथा उन्हें धन की पेशकश की गयी है। गौरतलब है कि दिल्ली की सभी सात संसदीय सीटों के लिए 12 मई को मतदान होना है जबकि चुनाव परिणाम 23 मई को घोषित किये जाने हैं।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews