PM Modi को अपशब्द कहते दिखे AAP अध्यक्ष इटालिया, FIR करेगी बीजेपी

PM Modi को अपशब्द कहते दिखे AAP अध्यक्ष इटालिया, FIR करेगी बीजेपी

अहमदाबाद, डेस्क रिपोर्ट। गुजरात (Gujarat) में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। हर पार्टी ने चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। वोट बैंक हासिल करने के लिए बड़े-बड़े वादे किए जा रहे हैं। इसी बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया (Gopal Italia) का एक बयान जमकर बवाल मचा रहा है। इटालिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को लेकर अपशब्द कहे हैं जिसका वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी भड़क गई है। बीजेपी ने इटालिया के बयान की निंदा करते हुए एफआईआर दर्ज करने की बात कही है।

भाजपा नेता अमित मालवीय (Amit Malviya) ने अपने ट्विटर से एक पोस्ट किया है। पोस्ट में गुजरात अध्यक्ष पीएम मोदी के दौरे को नौटंकी बताते दिखाई दे रहे हैं और अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। इटालिया ने यह भी कहा है कि क्या इसके पहले किसी प्रधानमंत्री ने ऐसी नौटंकी की है।

Must Read- चलती कार में अचानक लगी आग, जिंदा जली महिला, पति 70 प्रतिशत झुलसा

गोपाल इटालिया के वीडियो को शेयर करते हुए अमित मालवीय ने कहा कि केजरीवाल का दाहिना हाथ और गुजरात में आप के अध्यक्ष गोपाल इटालिया केजरीवाल के स्तर तक गिर चुके हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहे हैं। पीएम मोदी को गाली देना गुजरात के गौरव और हर उस गुजराती का अपमान हुआ जो 27 सालों से बीजेपी को वोट दे रहा है।

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब गोपाल इटालिया ने इस तरह का बयान दिया है। पहले भी विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रह चुके हैं। भगवान कृष्ण को लेकर भी उन्होंने विवादित बात कही थी जिसके बाद द्वारका में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। उनका वीडियो के सामने आने के बाद बीजेपी के नेता हरीश खुराना ने भी ट्वीट के जरिए कहा है कि वह इटालिया के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews