AAP अध्यक्ष इटालिया को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, PM मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

AAP अध्यक्ष इटालिया को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, PM मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले गुजरात के आम आदमी पार्टी अध्यक्ष गोपाल इटालिया (Gopal Italia) को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। जिसके बाद राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से उन्हें समन भेजकर दफ्तर में बुलाया गया था। इटालिया के साथ बहुत से कार्यकर्ता भी दफ्तर पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे।

पूछताछ के दौरान गोपाल इटालिया का कहना है कि जिस ट्विटर हैंडल से वीडियो शेयर किया गया है उससे उनका कोई लेना देना नहीं है और वीडियो के बारे में वह कुछ नहीं जानते। इसी के साथ आयोग के दफ्तर के बाहर आम आदमी पार्टी के जो कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे उनके खिलाफ भी पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। गोपाल इटालिया ने पीएम मोदी के लिए अपशब्दों का उपयोग किया था। जिसके चलते बीजेपी के नेता अमित मालवीय ने ट्विटर पर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल कर न सिर्फ उन्होंने प्रधानमंत्री का अपमान किया है बल्कि गुजरात के हर उस व्यक्ति का अपमान किया है जो 27 सालों से बीजेपी का साथ दे रहा है।

Must Read- MP News : जुए पर दांव लगाते हुए नजर आया हेड कांस्टेबल, FIR दर्ज, वीडियो वायरल

इटालिया की गिरफ्तारी के मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का कहना है कि यह लोग 27 साल में स्कूलों को ठीक नहीं कर पाए और गोपाल उस पार्टी से आते हैं जो स्कूलों को अच्छा बनाने में जुटी हुई है। गोपाल इटालिया की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने भी बीजेपी पर निशाना साधा है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा पता नहीं बीजेपी को पटेल समाज के लोगों से नफरत क्यों है। इटालिया की गुजरात में लोकप्रियता अच्छी है। बीजेपी को चुनाव हार जाने का डर है इसलिए दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है।

बता दें कि हाल ही में गोपाल इटालिया ने महिलाओं को लेकर भी एक विवादित टिप्पणी की थी। उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें गोपाल यह कहते दिखाई दे रहे थे कि कथा सुनने और मंदिर जाने से कुछ नहीं मिलेगा। ये शोषण के अड्डे हैं इसकी जगह अपने सम्मान के हक की लड़ाई महिलाएं खुद लड़ें। कथा और सत्संग में नाचने गाने की जगह माता और बहनों को किताबें पढ़ना चाहिए। इटालिया के इस बयान के बाद भी बीजेपी उन पर हमलावर होती दिखाई दी थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews