‘मनरेगा को खत्म करना देश के गरीबों पर हमला..’ CWC बैठक के बाद बोले राहुल गांधी, प्रधानमंत्री पर साधा निशाना

दिल्ली में आज 27 दिसंबर को कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की अहम बैठक आयोजित की गई जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए। बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मनरेगा को बचाने के लिए देशव्यापी संघर्ष का ऐलान किया है।
Rahul Gandhi

दिल्ली में आज 27 दिसंबर को कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की अहम बैठक आयोजित की गई जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए। बैठक में ग्रामीण रोजगार से जुड़े नए कानून विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) एक्ट, 2025 के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन की रणनीति को अंतिम रूप दिया गया।

बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मनरेगा को बचाने के लिए देशव्यापी संघर्ष का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि CWC की बैठक में सर्वसम्मती से ये फैसला लिया गया है कि 5 जनवरी से कांग्रेस पार्टी मनरेगा बचाने की शपथ लेगी और इसके लिए एकजुट होकर आंदोलन किया जाएगा।

CWC बैठक के बाद बोले राहुल गांधी

CWC बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मनरेगा को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मनरेगा सिर्फ एक रोजगार कार्यक्रम नहीं है। ये एक वैचारिक और विकास का ढांचा है। जिसे दुनियाभर में सराहा गया है। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने बताया कि उन्होंने 16 देशों का दौरा किया और हर एक देश जहां वे गए, इस बात की तारीफ की कि हमारी सरकार पूरी तरह से एक नया विकास अधिकार आधारित अवधारणा लेकर आई है।

मनरेगा को खत्म करना देश के गरीबों पर हमला- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने बिना कैबिनेट से चर्चा और किसी अध्ययन के मनरेगा को खत्म करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि यह कदम राज्यों की वित्तीय और प्रशासनिक शक्तियों पर सीधा हमला है और इससे सबसे कमजोर तबकों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अकेले ही इसे खत्म कर दिया, ठीक वैसे ही जैसे डिमोनाइजेशन किया गया था। इससे सबसे कमजोर तबके, आदिवासी, दलित, ओबीसी, गरीब आम जाति और अल्पसंख्यक को बहुत दर्द होगा और इसका पूरा फायदा मिस्टर अडानी को होगा। इसका मकसद यही है। गरीब लोगों से पैसा छीनकर मिस्टर अडानी जैसे लोगों को देना।

5 जनवरी से ‘मनरेगा बचाओ आंदोलन’ शुरू

राहुल गांधी ने बताया कि कांग्रेस ने 5 जनवरी 2026 से ‘मनरेगा बचाओ आंदोलन’ शुरू करने पर का फैसला लिया है। हम इसका विरोध करेंगे। हम इससे लड़ेंगे। और मुझे विश्वास है कि पूरा विपक्ष इस कार्रवाई के खिलाफ एकजुट होगा।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews