दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव में ABVP ने दर्ज की शानदार जीत, NSUI को झटका, सीएम डॉ मोहन यादव ने दी बधाई

एबीवीपी ने जीत के बाद X पर लिखा- Gen Z के दिल में ABVP, छात्रशक्ति ने अपने आशीर्वाद से एक बार फिर सिद्ध किया है कि उनका अटूट विश्वास छात्रहित में संघर्षरत रहने वाली विद्यार्थी परिषद के साथ था, है और सदैव रहेगा। यह समस्त छात्रशक्ति की जीत है जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर शिक्षा और संस्कार को साथ लेकर चलती है और राष्ट्र पुनर्निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प रखती है।
DUSU Election Results 2025

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2025 (DUSU Election Results 2025) में ABVP यानि भारतीय जनता पार्टी की छात्र इकाई, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने शानदार जीत हासिल की है, एबीवीपी ने कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI को 3-1 से पटखनी देते हुए एक बार फिर दबदबा बना लिया, इस जीत के बाद छात्र नेताओं को बधाइयाँ मिल रहीं है  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बहुत बहुत बधाई दी है।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव का आज परिणाम सामने आया,  जिसमें ABVP ने शानदार जीत दर्ज की, एबीवीपी ने DUSU के केंद्रीय पैनल की 4 में से 3 सीटों पर अपना दबदबा बनाया है, जबकि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) को केवल एक सीट से संतोष करना पड़ा है, बता दें इस बार कुल 21 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे  लेकिन मुख्य मुकाबला ABVP और NSUI के बीच ही था।

इन प्रत्याशियों ने दर्ज की जीत  

इस चुनाव में ABVP के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आर्यन मान ने NSUI की जोसलिन नंदिता चौधरी को हराया, लेकिन उपाध्यक्ष पद पर NSUI के राहुल झंसला ने ABVP उम्मीदवार गोविन्द तंवर को हरा दिया वहीं सचिव पद पर ABVP के कुणाल चौधरी ने NSUI के कबीर को और सह सचिव पद पर ABVP की दीपिका झा ने NSUI के लवकुश भड़ाना को हरा कर जीत दर्ज की।

कांग्रेस नेताओं ने लगाये वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे  

आपको बता दें कि आज परिणाम आने से पहले दिल्ली विश्वविद्यालय सियासी अखाड़ा बना हुआ था, पार्टियों के नेता अपन छात्र नेताओं के समर्थन में वहां मौजूद थे, कांग्रेस के नेता अधिक जोश में दिखाई दिए उन्होंने जमकर नारेबाजी की, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक एक नेतृत्व में छात्र नेताओं ने वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाये, और जीत के दावे किये लेकिन जब परिणाम आया तो उन्हें निराशा हाथ लगी।

मोहन यादव ने बताया राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने छात्र नेताओं को ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी है, उन्होंने X पर लिखा- दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में विजय प्राप्त करने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सभी विजयी प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई। यह जीत राष्ट्रवादी विचारधारा, छात्र शक्ति की जागरूकता और युवाओं की असीम ऊर्जा का प्रतीक है। निश्चित ही आप सभी छात्र हित, शिक्षा के उत्थान और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ आगे बढ़ते रहेंगे; यही शुभकामना है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews