BRIBE NEWS : एक हफ्ते में दूसरी कार्रवाई, 5000 की रिश्वत लेते पटवारी रंगेहाथों गिरफ्तार

bribe news, indore crime news

Patwari Bribe News : राजस्थान एसीबी ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है, एसीबी ने टोंक जिले में एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। एसीबी की टोंक ईकाई ने आज शुक्रवार को पांच हजार की रिश्वत लेते पटवारी नारायण सैन को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पटवारी ने जमीन के सीमांकन के लिए परिवादी से 50 हजार रुपए की मांग की थी। खास बात ये है कि एक सप्ताह में एसीबी की यह दूसरी कार्रवाई है।

दरअसल, पटवारी नारायण लाल सैन ने जमीन के सीमांकन को लेकर 1 लाख रुपए की मांग की थी। जिस पर परिवादी ने सिर्फ 20 हजार पास में होने की बात कही तो पटवारी ने उससे 5 हजार रुपए टोकन मनी के नाम पर रिश्वत की मांग की।इस बात की शिकायत परिवादी ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोंक इकाई से की थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। आरोपी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि शिकायत पर एसीबी की टोंक इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन करवाया गया और जिसके बाद ट्रैप कार्रवाई करते हुए लाल सैन पुत्र रामसहाय निवासी जौला, तहसील पीपलू हाल पटवारी पटवार हल्का सोहेला को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

बता दें कि इसके पहले 21 नवंबर को सीकर के खाटू में कनिष्ठ अभियंता 1 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था। वही 15 नवंबर को डूंगरपुर में विद्युत विभाग में सीए और दलाल को 1 लाख 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews