एक्टर बुद्धादित्य मोहंती ने राहुल गांधी को लेकर दिया विवादित बयान, कहा – ‘लॉरेंस बिश्नोई गैंग का अगला टारगेट होना चाहिए राहुल गांधी’

राहुल गांधी को लेकर एक्टर बुद्धादित्य मोहंती ने आपत्तिजनक बयान दिया है। दरअसल उनका कहना है कि राहुल गांधी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का अगला टारगेट होना चाहिए। हालांकि इस बयान को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
एक्टर बुद्धादित्य मोहंती ने राहुल गांधी को लेकर दिया विवादित बयान, कहा - 'लॉरेंस बिश्नोई गैंग का अगला टारगेट होना चाहिए राहुल गांधी'

पिछले कुछ हफ्तों से लॉरेंस बिश्नोई का नाम सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल महाराष्ट्र के NCP नेता बाबा सिद्दकी की हत्या के बाद से लॉरेंस का नाम चर्चा में आया है। वहीं लॉरेंस गैंग ने सलमान खान को भी अपना टारगेट बताया है। जिसके चलते अब इस गैंग की चर्चा हर तरफ की जा रही है। वहीं अब इस मुद्दे ने नया तूल पकड़ लिया है। दरअसल ओडिशा के एक्टर बुद्धादित्य मोहंती ने राहुल गांधी को लेकर एक आपत्तिजनक बयान दिया है।

एक्टर मोहंती का कहना है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग का अगला निशाना राहुल गांधी होना चाहिए। वहीं इस बयान को लेकर कांग्रेस की छात्र विंग NSUI ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस द्वारा आपत्तिजनक बयान को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है।

क्या है पूरा विवाद?

दरअसल कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर एक्टर बुद्धादित्य मोहंती ने एक सोशल मीडिया पोस्ट किया था, जिस पोस्ट में उन्होंने यह बयान दिया था। हालांकि मामला बढ़ जाने के चलते एक्टर द्वारा इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मोहंती ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि ‘महाराष्ट्र के पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या करने वाली लॉरेंस बिश्नोई गैंग का अगला निशाना राहुल गांधी होना चाहिए’ वहीं इस पोस्ट के पब्लिश होते ही घमासान देखने को मिला। दरअसल इस पोस्ट पर NSUI द्वारा कहा गया कि ‘हम अपने नेता के बारे में ऐसी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे।’

एक्टर बुद्धादित्य मोहंती ने मांगी माफी

वहीं विवाद को बढ़ता देख एक्टर बुद्धादित्य मोहंती ने माफी मांगी। दरअसल माफी मांगते हुए उन्होंने कहा कि ‘मेरे द्वारा की गई पोस्ट का मकसद राहुल गांधी का अपमान करना या किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं था। अगर मेरी टिप्पणी से किसी भी व्यत्कि को ठेस पहुंची है, तो मैं इसके लिए आपसे माफी मांगता हूं।’ हालांकि इस माफी से पहले ही मामला बहुत बढ़ चुका था, जिसके चलते एक्टर पर FIR दर्ज कर ली गई है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews