कार दुर्घटना में एक्ट्रेस शबाना आजमी बुरी तरह घायल, अस्पताल में भर्ती

कार दुर्घटना में एक्ट्रेस शबाना आजमी बुरी तरह घायल, अस्पताल में भर्ती

मुंबई| बॉलीवुड अभिनेत्री व गीतकार-शायर जावेद अख्तर की पत्नी शबाना आजमी शनिवार को एक कार दुर्घटना में घायल हो गईं। खालापुर टोल प्लाजा के पास पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर उनकी कार ट्रक से टकरा गई| इस सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल अभिनेत्री शबाना आजमी को एमजीएम हॉस्पिटल पनवेल में भर्ती कराया गया है|

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शबाना आज़मी की गाड़ी ने पीछे से ट्रक को टक्कर मारी हैंl सोशल मीडिया पर शबाना आज़मी और एक्सीडेंट के स्थल की कई तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं| मीडिया रिपोर्ट की माने तो यह हादसा शनिवार को मुंबई से 60 किलोमीटर दूर कोल्हापुर के पास करीब 3.30 बजे हुआ। जिस कार में वह सवार थीं, वह एक ट्रक से जा टकराई।

हादसे के बाद घायल शबाना आज़मी को नवी मुंबई के एमजीएम अस्तपाल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। कार में शबाना आजमी के साथ उनके पति जावेद अख्तर भी थे। हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं आई है। आगे जाते ट्रक से टकराने कार का आगे का हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हुआ है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews