Adipursh : ‘मंत्रों से बढ़के तेरा नाम, जय श्री राम’, परशुराम जयंती पर आदिपुरुष फिल्म का लिरिकल मोशन पोस्टर रिलीज़

Adipursh : ‘मंत्रों से बढ़के तेरा नाम, जय श्री राम’, परशुराम जयंती पर आदिपुरुष फिल्म का लिरिकल मोशन पोस्टर रिलीज़

Image courtesy: Motion Lyrical Poster T-Series

Adipursh : अक्षय तृतीया के दिन ‘आदिपुरुष’ के मेकर्स ने इसका लिरिकल मोशन पोस्टर रिलीज किया है। टीपोस्टर को हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़..इन पांच भाषाओं में जारी किया गया है। 60 सेकंड के इस लिरिकल पोस्टर के लिए ‘जय श्री राम’ गीत लिखा है मनोज मुंतशिर ने और संगीत अजय-अतुल ने दिया है। फिल्म 16 जून 2023 को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी।

टी-सीरीज द्वारा इस लिरिकल ऑडियो क्लिप रिलीज के साथ ही आज सुबह से ट्विटर पर #Prabhas, #KritiSanon और #Adipurush ट्रेंड कर रहा है। लिरिकल ऑडियो में है ‘तेरे ही भरोसे हैं हम, तेरे ही सहारे। दुविधा की घड़ी में ये मन तुझको ही पुकारे। तेरे ही बल से है बल हमारा, तू ही करेगा, मंगल हमारा। मंत्रों से बढ़के तेरा नाम, जय श्री राम राजा राम।’ इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार प्रभास प्रभु श्री राम का किरदार निभा रहे हैं। कृति सैनन माता सीता की भूमिका में हैं वहीं सैफ अली खान रावण का रोल अदा कर रहे हैं। हनुमान के किरदार में देवदत्त गजानन नागे सहित और कई कलाकार फिल्म में नजर आएंगे।

बता दें कि फिल्म आदिपुरुष का टीजर जारी होने के बाद से ही ये विवादों में पड़ गई है। फिल्म में जिस तरह श्री राम और हनुमान के चरित्र को प्रस्तुत किया गया है, उसे लेकर इसकी रिलीज को रोकने के लिए दिल्ली की एक अदालत में याचिका लगाई गई। याचिका दर्ज करने से पहले उत्तर प्रदेश में फिल्म के कलाकार और निर्माताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी और कलाकारों व निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग हुई। वहीं याचिका कहा गया कि फिल्म में भगवान श्री राम और हनुमान को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। इसके बाद जब रामनवमी पर पोस्टर रिलीज हआ तो इस बात पर विवाद हुआ कि फिल्म में भगवान राम को जनेऊ पहने नहीं दिखाया गया वहीं देवी सीता ने भी सिंदूर नहीं लगाया है। बहरहाल, तमाम विवादों के बीच अब इसका लिरिकल पोस्टर जारी हुआ है और ये अब तेजी से वायरल हो रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews