IAS Transfer 2023 : प्रशासनिक फेरबदल, सात आईएएस अधिकारियों के फिर तबादले, आदेश जारी, यहां देखें लिस्ट

IAS transfer

UP IAS Transfer 2023 : उत्तर प्रदेश में अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। आए दिन अधिकारियों को इधर से उधर किया जा रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर करीब रविवार देर रात 7 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए है।इसमें प्रतापगढ़, रायबरेली, कासगंज समेत 4 जिलों के जिलाधिकारी बदल दिए गए है।

जानिए किसको कहां भेजा

  • रायबरेली की डीएम रही माला श्रीवास्तव को भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग का निदेशक बनाया गया है।
  • आईएएस हर्षिता माथुर को रायबरेली जिले का डीएम बनाया गया है , वे अबतक कासगंज जिले में जिलाधिकारी का पदभार संभाल रही थी। उनके स्थान पर सुधा वर्मा को कासगंज जिले का डीएम नियुक्त किया गया है।
  • आईएएस सुधा वर्मा संयुक्त राज्य निर्वाचन आयुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग यूपी लखनऊ के पद पर कार्यरत थी।
  • प्रतापगढ़ जिले के डीएम रहे प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव का भी तबादला कर दिया गया है, सुत्रों की मानें तो प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव को सीएम योगी की नाराजगी के चलते प्रतीक्षारत कर दिया गया है।
  • सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी संजीव रंजन को प्रतापगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है, उन्हें प्रतापगढ़ जिले का डीएम बनाया गया है।
  • आईएएस पवन अग्रवाल को सिद्धार्थनगर जिले का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। अग्रवाल मौजूदा समय में मुख्य कार्यपालक अधिकारी गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण गोरखपुर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
  • गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पवन अग्रवाल को सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी के पद पर भेजा गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews