24 साल बाद कांग्रेस को मिला गैर गांधी अध्यक्ष, मल्लिकार्जुन खड़गे के सिर सजा ताज, शशि थरूर ने कही बड़ी बात

24 साल बाद कांग्रेस को मिला गैर गांधी अध्यक्ष, मल्लिकार्जुन खड़गे के सिर सजा ताज, शशि थरूर ने कही बड़ी बात

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस (Congress) को नया अध्यक्ष मिल गया है।  24 साल के लम्बे अंतराल के बाद कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी गैर गांधी परिवार के व्यक्ति के हाथों आई है। वरिष्ठ नेता और सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge elected as new National President of Congress) ने इस चुनाव में सांसद शशि थरूर को शिकस्त दे दी और ताज उनके सिर सज गया।

जानकारी के मुताबिक मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 वोट मिले, जबकि उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे शशि थरूर (Mallikarjun Kharge defeated Shashi Tharoor) को 1072 वोट मिले, 416 वोट अमान्य हो गए यानि अवैध घोषित किये गए। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को हुई वोटिंग में कुल 9385 डेलिगेट्स ने वोट डाले थे। गौरतलब है कि 24 साल पहले सीताराम केसरी वो व्यक्ति थे जो गांधी परिवार से बाहर से थे और अध्यक्ष बने थे।

ये भी पढ़ें – बड़वानी में राज्यसभा सांसद ने कुम्हारों के घर जाकर की मुलाकात, बनाए मिट्टी के दिए, किया ये वादा

चुनाव हारने वाले शशि थरूर ने इस जीत पर मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई दी है। शशि थरूर ने दो पेज का लेकट पोस्ट करते हुए लिखा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष बनना एक सौभाग्य की बात है हुए एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।  मैं खड़गे जी को भविष्य के लिए शुभकामनायें देता हूँ। उन्होंने लिखा कि एक हजार से अधिक सहयोगियों का समर्थन पाना और अध्यक्ष पद के लिए भरोसा जताना मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोने में उछाल, चांदी बेहाल, ये है सराफा बाजार का ताजा हाल

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews