UP News: अतीक-अशरफ हत्याकांड के बाद छावनी बना प्रयागराज, 2 दिन के लिए इंटरनेट सेवा बंद

UP News

UP Internet Shut Down: उत्तर प्रदेश में अतीक अहमद और अशरफ अहमद हत्याकांड के बाद प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है। हर जगह छावनी की तरह नजर आ रही है और इसी बीच प्रयागराज डीएम की ओर से अगले दो दिनों तक इंटरनेट सेवा बंद रखने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

UP के प्रयागराज में इंटरनेट बंद

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस सुरक्षा के दौरान गोली मारकर हत्या की गई है। यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है और यूपी के कई जिलों में धारा 144 लागू की गई है।

इसी के चलते प्रयागराज डीएम की ओर से आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि 15 अप्रैल को शाहगंज क्षेत्र के अंतर्गत हॉस्पिटल परिसर में अतीक अहमद वार अशरफ की गोली मारकर हत्या किए जाने के कारण सोशल मीडिया पर कई तरह की भ्रामक सूचनाएं प्रसारित होने की संभावना है।

UP News

इस तरह की भ्रामक जानकारियों की वजह से शांति और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है। कुछ सामाजिक उपद्रवी लगातार झूठी अफवाह का प्रचार कर रहे हैं और कई तरह के वीडियो इंटरनेट के माध्यम से फैलाए जा रहे हैं। जिससे सांप्रदायिक समरसता और शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की जा सकती है। इन सभी को दृष्टिगत रखते हुए जनपद प्रयागराज के शहरी क्षेत्र में मोबाइल, इंटरनेट और डाटा नेटवर्क सेवा जिसमें बैंकिंग, रेलवे और सरकारी सेवा शामिल नहीं है को बंद किया जा रहा है। डीएम की ओर से अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के बाद अब 2 दिनों तक प्रयागराज जिले में इंटरनेट सेवा बंद रहेगी और सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। इसी के साथ हत्याकांड की जांच के लिए आयोग का गठन भी कर दिया गया है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के रिटायर्ड जज अरविंद कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में यह जांच आयोग अपना काम करने वाला है। उनके साथ पूर्व पुलिस महानिदेशक सुदेश कुमार सिंह और रिटायर्ड जज बृजेश कुमार सोनी भी इस आयोग में शामिल है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews