गृह मंत्रालय के बाद AAP ने अब PMO पर साधा निशाना, अरविंद केजरीवाल के लिए धमकी भरे मैसेज मिलने पर भड़के संजय सिंह, बोले, हत्या की साजिश रच रही BJP, संचालन पीएमओ से

संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी नफरत और बदले की भावना में इस अक्दर आगे बढ़ चुके हैं   कि वो अरविंद केजरीवाल को किसी भी तरह का नुकसान पहुँचाने के लिए तैयार हैं, भाजपा, इस कदर नफ़रत पर उतर आई है कि वो केजरीवाल की जान लेने के लिए तैयार है । 
Sanjay Singh

AAP Swati Maliwal case : स्वाति मालीवाल मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार की गिरफ़्तारी के बाद  भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर हुई आम आदमी पार्टी आज उस समय और भड़क गई जब दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों के बाहर अरविंद केजरीवाल के लिए धमकी लिखे मैसेज सामने आये, आप सांसद संजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेस कर आरोप लगाया कि भाजपा अरविंद केजरीवाल पर हमले की साजिश  रच रही है और इसका  संचालन प्रधानमंत्री और पीएमओ द्वारा किया जा रहा है।

पटेल नगर और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर केजरीवाल के लिए धमकी भरे मैसेज 

स्वाति मालीवाल मामले में दो वीडियो वायरल होने और फिर अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार की गिरफ़्तारी के बाद अब फिर नया मोड़ आ गया जब दिल्ली के पटेल नगर और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर सीएम अरविंद केजरीवाल के लिए धमकी भरे मैसेज लिखे गए, मैसेज सामने आने के बाद आप के राज्यसभा सांसद मीडिया के सामने आये और  कहा कि अरविंद केजरीवाल जब से जेल से बाहर आये हैं तब से बीजेपी बौखलाई हुई है। बीजेपी अब अरविंद केजरीवाल के ऊपर जानलेवा हमला करने की साजिश रच रही है। मेरा सीधा आरोप है कि इस साज़िश भाजपा कर रही है और इसका संचालन सीधे PMO से हो रहा है।

AAP सांसद संजय सिंह बोले, BJP जानलेवा हमले की साजिश रच रही है 

संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी नफरत और बदले की भावना में इस अक्दर आगे बढ़ चुके हैं   कि वो अरविंद केजरीवाल को किसी भी तरह का नुकसान पहुँचाने के लिए तैयार हैं, भाजपा, इस कदर नफ़रत पर उतर आई है कि वो केजरीवाल की जान लेने के लिए तैयार है , अब चुनाव में नहीं जीत सकते तो ये हथकंडे अपना रहे हैं। मैं शासन, प्रशासन और चुनाव आयोग को बताना चाहता हूं कि अगर अरविंद केजरीवाल को कुछ भी होता है तो इसके लिए नरेंद्र मोदी, PMO और भारतीय जनता पार्टी जिम्मेदार होंगे।

AAP का आरोप-प्रधानमंत्री और PMO के इशारे पर रची जा रही केजरीवाल पर हमले की साजिश  

गौरतलब है कि दो दिन पहले मंत्री आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस कर स्वाति मालीवाल की सीएम अरविंद केजरीवाल के घर से बहर निकलते हुए वीडियो दिखाई थी और कहा था कि वो बिलकुल ठीक हैं उनकी शिकायत झूठी है बिभव कुमार ने उनके साथ मारपीट नहीं की,आतिशी ने कहा कि ये भाजपा की साजिश है, दिल्ली पुलिस भाजपा सरकार के इशार एपर काम कर रही है और जैसा उसे गृह मंत्रालय कह रहा है वो वैसा कर रही है। आतिशी के आरोपों के बाद आज संजय सिंह ने PMO अरविंद केजरीवाल पर जानलेवा हमले की साजिश रचने के आरोप लगा दिया।   

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews