सोशल मीडिया पर नाबालिग बेटी की अश्लील तस्वीरें देख घरवालों के होश उड़े, सामने आया खौफनाक सच

सोशल मीडिया पर नाबालिग बेटी की अश्लील तस्वीरें देख घरवालों के होश उड़े, सामने आया खौफनाक सच

Minor raped in Rajasthan : किसी भी माता पिता की आंखों के सामने से अगर उनकी नाबालिग बेटी की अश्लील तस्वीरें गुजरे..तो उसने होश उड़ना स्वाभाविक है। ये किसी सदमे से कम नहीं। ऐसा ही हुआ राजस्थान के बाड़मेर में..जब घरवालों ने 15 साल की बेटी की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखी। उसके बाद बेटी ने जो खुलासा किया, वो चौंकाने वाला था।

मामला बाड़मेर के बीजराड़ थाना क्षेत्र का है। घरवालों ने अपनी पंद्रह साल की बेटी की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखी और इसके बाद उससे पूछताछ की। इसके बाद बेटी फूट फूटकर रोने लगी। उसने बताया कि 28 जुलाई को जब घरवाले बाहर गए थे तब उनका पड़ोसी राणा खान उनके घर आया। पहले उसने लड़की के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर रेप किया। इसके बाद उसने लड़की की अश्लील तस्वीरें भी खींच ली। लड़की इस घटना से इतनी डर गई कि घरवाले जब लौटे तो उसने कुछ भी नहीं बताया।

दो दिन बाद 30 जुलाई को नाबालिग के घरवालों को सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरों के बारे में पता चला। उससे बात करने के बाद पूरे मामला का खुलासा हुआ और फिर घरवालों ने पुलिस में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत आईटी की धाराओं में मामला दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाशी कर रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews