Pension Scheme: रिटायरमेंट के बाद मिलेगी 1,11,000 रुपये सालाना पेंशन, जानें नियम-पात्रता

minimum wage

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।केंद्र सरकार (Central Government) द्वारा आम नागरिकों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है, जिससे वे एक बार निवेश करके बुढ़ापे या रिटायरमेंट के बाद बड़ा लाभ ले सकते है। अगर आप भी भविष्य और पेंशन (Pension Scheme) को लेकर चिंतित है तो यह खबर आपके काम की है, आप प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana-PMVVY) में एक बार पैसा लगातार हर महीने 9 हजार और सालाना 1 लाख से ज्यादा की पेंशन पा सकते है। खास बात ये है कि इसे भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़े.. Teacher Recruitment 2022: 32000 पदों पर भर्ती शुरु, 9 फरवरी लास्ट डेट, जानें आयु-पात्रता

इस स्कीम में ग्राहक को मिनिमम 1000 रुपये का निवेश करना होता है यानि न्यूनतम 1.62 लाख रुपये का निवेश करना होगा।इसमें तिमाही के हिसाब से 1.61 लाख, 6 महीने के हिसाब से 1.59 लाख और सालाना 1.56 लाख रुपये का निवेश करना होगा, जो कि अधिकतम 15 लाख का निवेश होगा।इसके बाद निवेशकों को अधिकतम 9250 रुपये महीने पेंशन मिलेगी।तिमाही आधार पर इस स्कीम में आपको 27750 रुपये, 6 महीने के हिसाब से आपको 55500 रुपये और सालाना आपको 1,11,000 रुपये पेंशन मिलेगी।पेंशन की पहली किश्त रकम जमा करने के 1 साल, 6 महीने, 3 महीने और1 महीने बाद मिलेगी यह इस बात पर डिपेंड करता है कि आपने कौन सा ऑप्शन चुना है।

इस स्कीम के तहत निवेशक को एकमुश्त राशि निवेश करनी होती है। हर साल 1 अप्रैल को इस स्कीम की समीक्षा की जाती है, जिसके बाद इसके रिटर्न में फेरबदल किया जाता है। इसमें पेंशन तिमाही, मंथली, छमाही और सालाना आधार पर दी जाती है।साल 2022 में 15 लाख का निवेश करने पर साल 2032 तक 7.4 फीसदी का रिटर्न फिक्सड रूप में मिलेगा।पेंशन लेने वाला व्यक्ति 10 साल की पॉलिसी अवधि के दौरान भी जीवित रहता है तो उसे पेंशन की आखिरी किस्त के साथ में निवेश की गई राशि वापस मिल जाती है। वहीं, अगर पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है तो उसका सारा पैसा नॉमिनी को दे दिया जाता है।

यह भी पढ़े.. Corona update: इंदौर में कोरोना ब्लास्ट, एक दिन में मिले 948 लोग पॉजिटिव

पीएम वय वंदना योजना के तहत अधिकतम मासिक पेंशन की राशि 9250 रुपये है, छमाही के रूप में 27,750 रुपये की पेंशन ले सकते हैं और अगर सालाना पेंशन चाहिए तो आपको 1.11 लाख रुपये मिलेंगे, इसके आपको योजना में 15 लाख रुपये जमा करने होंगे, इस स्कीम की मैच्योरिटी 10 साल की है।अगर पति-पत्नी मिलकर योजना में निवेश कर रहे हैं और निवेश की राशि 30 लाख रुपए है, तो प्रतिमाह 18,500 हजार रुपए हर महीने पेंशन के तौर पर मिलेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews