विवाद के बाद गार्ड ने बैंक मैनेजर पर पेट्रोल छिड़का और लगा दी आग, हालत गंभीर

विवाद के बाद गार्ड ने बैंक मैनेजर पर पेट्रोल छिड़का और लगा दी आग, हालत गंभीर

Guard tried to kill bank manager : अक्सर ही वर्क प्लेस पर अधिकारियों कर्मचारियों के बीच किसी बात पर विवाद या मनमुटाव हो जाता है। ये कोई नई बात नहीं है और सामान्यतया कुछ समय बाद दोनों ही पक्ष अपने अपने काम पर लग जाते हैं। लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि ऐसे ही किसी विवाद के बाद कोई ऑफिस में ही अपने अधिकारी की जान लेने की कोशिश करे। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से ऐसी ही एक सनसनीखेज घटना सामने आई है जहां एक बैंक में काम करने वाले गार्ड ने मैनेजर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

घटना धारचूला स्टेट बैंक की बताई जा रही है जहां एसबीआई ब्रांच मैनेजर मोहमद ओवेस और गार्ड दीपक छेत्री के बीच कोई विवाद हो गया। इसके बाद गुस्साए गार्ड ने मैनेजर के ऊपर पेट्रोल डाल दिया और आग लगा दी। देखते ही देखते मैनेजर को आग की लपटों ने पूरी तरह घेर लिया। ये देखकर बैंक में हड़कंप मच गया। लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और मैनेजर को अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इस वारदात के बाद बैंक में अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने आकर सनकी गार्ड को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि गार्ड और मैनेजर के बीच किसी बात पर विवाद हुआ था। लेकिन किसी भी विवाद के बाद कोई किसी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा देगा, ये कोई सोच भी नहीं सकता। बताया जा रहा है कि मैनेजर 40 प्रतिशत जल गए हैं और उनका इलाज जारी है। इधर पुलिस भी ये पता करने की कोशिश कर रही है कि आखिर ऐसा क्या बात हो गई थी जिस कारण गार्ड ने ये भयावह कदम उठाया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews