शादीशुदा प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने किया उसके पति को वीडियो कॉल, फिर लगाई फांसी

murder in indore

Boyfriend commits suicide after killing girlfriend : एक सनसनीखेज घटनाक्रम में युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुदकशी कर ली। लेकिन इससे पहले उसने शादीशुदा प्रेमिका के पति को वीडियो कॉल किया और बताया कि उसने उसकी पत्नी की हत्या कर दी है। हिमांशु और मधु के बीच प्रेम संबंध था लेकिन प्रेमिका की शादी कहीं और हो जाने से वो काफी नाराज चल रहा था।

मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का है। यहां आईआईटी में पढ़ने वाले हिमांशु (22 वर्ष) ने अपनी प्रेमिका मधु (22 वर्ष) को कादराबाद इलाके में मिलने के लिए बुलाया था। हिमांशु ने वहां पहले से ही एक OYO होटल में कमरा बुक किया था। मधु ही हाल ही में शादी हुई थी। कमरे में उसने मधु की हत्या कर दी। इसके बाद मधु के फोन से ही उसके पति को वीडियो कॉल किया और कहा कि उसने उसकी पत्नी की हत्या कर दी है। इसके बाद हिमांशु ने खुद को भी फांसी लगा ली।

मधु के पति ने होटल मैनेजर को कॉल किया और बताया कि उसकी पत्नी की हत्या कर दी गई है। मैनेजर और कुछ लोग जब कमरे में पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर सबके होश उड़ गए। मधु की लाश पलंग पर पड़ी थी और हिमांशु का शव पंखे से लटका था। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बताया जा रहा है कि हिमांशु मधु की शादी होने से नाराज था और वो उसपर बेवफाई का इल्जाम लगा रहा था। इसी से नाराज होकर उसने इस खतरनाक वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घरवालों से पूछताछ की जा रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews