उपचुनाव को लेकर सुगबुगाहट तेज, चुनाव आयोग ने दिए संकेत

उपचुनाव को लेकर सुगबुगाहट तेज, चुनाव आयोग ने दिए संकेत

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट
मध्य प्रदेश की 27 विधानसभा सीटों समेत देश भर में रिक्त सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है। अभी चुनाव आयोग कोरोना संक्रमण की वजह से बने हालात के मद्देनजर चुनाव कराने संबंधी तमाम पहलुओं पर विचार कर रहा है। इस बीच चुनाव आयोग ने चुनाव कराये जाने के संकेत दिए हैं| चुनाव आयोग कोविड-19 महामारी के दौरान चुनाव कराने के लिए तीन दिनों के भीतर व्यापक दिशा निर्देश तैयार करेगा।

आयोग ने एक बयान में कहा कि कोविड-19 अवधि के दौरान चुनाव और उपचुनाव के लिए व्यापक दिशानिर्देश जारी करने के मामले पर मंगलवार को आयोग की बैठक में चर्चा की गई। आयोग ने राजनीतिक दलों द्वारा दिए गए विचारों और सुझावों पर विचार किया। उसने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों द्वारा दिए गए सुझावों और सिफारिशों पर भी विचार किया। इन सभी पर विचार करने के बाद, आयोग ने तीन दिनों के भीतर व्यापक दिशानिर्देश तैयार करने का निर्देश दिए हैं।

चुनाव आयोग ने यह भी कहा कि दिशानिर्देशों के आधार पर, चुनाव कराने वाले राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को चुनावों के दौरान स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 से संबंधित उपायों के लिए संबंधित राज्य या जिले के लिए एक व्यापक योजना तैयार करनी चाहिए। चुनाव आयोग की प्रवक्ता शेफाली शरण ने इस सम्बन्ध में ट्वीट किया है |

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews