
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सेना भर्ती को लेकर शुरू हुई अग्निपथ योजना का विरोध (Agnipath Protest) थम नहीं रहा है। देश में हो रहे विरोध को और आगे तक ले जाने के लिए कांग्रेस पूरी तरह मैदान में है। इसी क्रम में आज देश के 20 शहरों में आज कांग्रेस के 20 नेता दिन में 1 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने अपने ट्वीट में इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा – ‘अग्निपथ की बात, युवाओं से विश्वासघात’ पर 20 वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता आज दोपहर 1 बजे के करीब 20 शहरों में प्रेस मीट को संबोधित करेंगे। बिना किसी चर्चा के थोपी गई युवा एवं राष्ट्रीय सुरक्षा विरोधी इस योजना के खिलाफ कल देशभर के विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी धरना करेगी।
ये भी पढ़ें – “सरहद पार मेरा प्यार” बॉर्डर पर पासपोर्ट के साथ रीवा की टीचर गिरफ्तार
देश की तीनों सेनाओं में युवाओं को भर्ती की जाने के लिए शुरू हुई अग्निपथ योजना का राजनीतिक विरोध भी तेज हो गया है। दुनिया के कई ताकतवर देश इसी तरह की योजनाओं में युवाओं की सेना में भर्ती करते हैं लेकिन भारत सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना का विपक्षी दल विरोध कर रहे है, ये विरोध बढ़ता ही जा रहा है।
ये भी पढ़ें – MP News : लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 22 कर्मचारी निलंबित, शिक्षक-BMO सहित कई को थमाया गया नोटिस
हालांकि सरकार स्पष्ट कर चुकी है कि योजना वपस नहीं होने वाली है, उधर जो युवा सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहता है वो भी सेना भर्ती में शामिल हो रहा है। ऐसे युवाओं का कहना है कि विरोध के नाम पर हिंसा और तोड़फोड़ करने वाले, देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले वो लोग नहीं हो सकते जो देश से प्रेम करते हो या देश की सेवा करना चाहते हो। ऐसे लोग राजनीतिक संरक्षण प्रपात असामाजिक तत्व हैं जो देश की छवि और माहौल को ख़राब कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें – By-Poll Results : 3 लोक सभा सहित 7 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती शुरू, जाने बड़ी अपडेट
'अग्निपथ की बात, युवाओं से विश्वासघात' पर 20 वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता आज दोपहर 1 बजे के करीब 20 शहरों में प्रेस मीट को संबोधित करेंगे।
बिना किसी चर्चा के थोपी गई युवा एवं राष्ट्रीय सुरक्षा विरोधी इस योजना के खिलाफ कल देशभर के विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी धरना करेगी।
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) June 26, 2022
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

