
बिहार में एक तरफ जहां असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की पार्टी AIMIM अकेले चुनाव लड़ रही है तो वहीं दूसरी ओर तेलंगाना में AIMIM ने अब कांग्रेस को समर्थन दे दिया है। ओवैसी के इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया है। AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पार्टी 11 नवंबर को होने वाले जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार नवीन यादव का समर्थन करेगी।
AIMIM का कांग्रेस को समर्थन
बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने बिहार में दो हिंदू उम्मीदवारों को टिकट दिया है। वहीं अगर देखा जाए तो वैसा ही फॉर्मूला अब तेलंगाना में देखने को मिल रहा है। AIMIM ने नवीन यादव को समर्थन देने की बात की। इस बीच, ओवैसी ने कहा कि जुबली हिल्स के लोगों से हमारी अपील है कि चुनाव के नतीजों से सरकार नहीं बदलेगी। हम लगभग चार लाख मतदाताओं से अपील करते हैं जिन्होंने पिछले दस सालों से BRS का समर्थन किया है। अब, मैं आपसे नवीन यादव को वोट देने का अनुरोध करता हूं, जो युवा हैं और जुबली हिल्स में विकास ला सकते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि भारत राष्ट्र समिति (BRS) पिछले दस वर्षों से इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के बावजूद कोई विकास कार्य कराने में विफल रही है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) अगले आम चुनावों में अलग रणनीति अपना सकती है।
11 नवंबर को होगा उपचुनाव
जुबली हिल्स विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव 11 नवंबर को होगा। चुनाव आयोग ने बताया है कि इस उपचुनाव का परिणाम बिहार विधानसभा चुनाव के साथ 14 नवंबर को सामने आएगा। इस वर्ष जून में बीआरएस विधायक मगंती गोपीनाथ की हृदयाघात से मृत्यु के कारण इस सीट पर उपचुनाव आवश्यक हो गया था। बता दें कि 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के नजीजे भी सामने आएंगे।
7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.
