Air India Airbus Aviation Deal: एयरबस से 250 विमान खरीदेगी एयर इंडिया, Tata ग्रुप की मेगा डील को मिली मंजूरी

Air India Airbus Aviation Deal

Air India Airbus Aviation Deal: टाटा समूह (Tata) देश का सबसे पुराना कारोबारी समूह है जो अक्सर अपनी बड़ी-बड़ी डील्स को लेकर चर्चा में बना रहता है। यह समूह अब तक की सबसे बड़ी एविएशन डील करने जा रहा है। समूह की कंपनी एयर इंडिया एअरबस से 250 विमान खरीदने जा रही है। यह सौदा 470 विमानों का है जिसमें 220 बोइंग विमान भी शामिल है। इसमें 40 चौड़ी बॉडी के A350, नैरो बॉडी के 210 विमान शामिल हैं।

Air India Airbus Aviation Deal से होंगे बदलाव

69 साल में टाटा समूह में वापसी करने वाली एयर इंडिया में कई सारे बदलाव नजर आ रहे हैं। एयरलाइन के बेड़े का विस्तार हो रहा है जिसके लिए एयरबस के साथ समझौता किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रतन टाटा, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, एअरबस के मुख्य कार्यकारी गुइलौमे फाउरी एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए और इस डील पर चर्चा की। एयरबस ने इस डील को हिस्टोरिकल मूवमेंट नाम दिया है।

फ्रांस के राष्ट्रपति ने कही ये बात

इस समझौता कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रतन टाटा इमैनुएल मैक्रों, गुइलौमे फाउरी के साथ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन भी शामिल हुए। फ्रांस के राष्ट्रपति मेक्रों ने कहा कि एयरबस और एयर इंडिया के बीच जो करार हो रहा है वह फ्रांस और भारत के बीच होने वाली दोस्ती में मील का पत्थर साबित होगा।

PM Modi ने दी बधाई

एयर इंडिया और एयरबस के बीच हो रही विमानों की सबसे बड़ी डील को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि एयर इंडिया और एअरबस के इस लैंडमार्क समझौते के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

एविएशन सेक्टर में यह अब तक की सबसे बड़ी डील है। इसके बाद एयर इंडिया का कद ऊंचा होने वाला है और यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं में भी बढ़ोतरी हो जाएगी। घरेलू एविएशन सेक्टर में एयरलाइन तीसरी सबसे बड़ी प्लेयर बनकर सामने आएगी। टाटा समूह की ओर से लंबे समय से इस डील की तैयारी की जा रही थी। टाटा ग्रुप की ओर से जो विमान आर्डर किए गए हैं उनमें 140 A320, 70 A321 Neo और 40 A350 शामिल हैं। कंपनी के बेड़े में इन विमानों के शामिल होने के बाद घरेलू मार्केट में एयरलाइन, इंडिगो को टक्कर देती दिखाई देगी। इसके अलावा फ्यूल के खर्चे में कमी आने के साथ घरेलू और इंटरनेशनल यात्रा के लिए यात्रियों को सस्ते टिकट मुहैया करवाए जा सकेंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews