पूर्व मुख्यमंत्री की तबीयत बिगड़ी, राजमाता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे

पूर्व मुख्यमंत्री की तबीयत बिगड़ी, राजमाता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे

रायपुर।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है, उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि वे अंबिकापुर में राजमाता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे,जहां अचानक  सांस लेने में दिक्कत हुई और ब्लड प्रेशर भी लो हो गया। उनके साथ चल रहे स्वास्थ्य अमले ने वैन में उनका उपचार किया। जोगी के स्वास्थ्य की खबर लगते ही कई ब़ड़े नेता उनसे मिलने पहुंचे है।

फिलहाल अजीत जोगी की टीम वैनिटी वैन में उनका इलाज कर रही है। मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ सीएमएचओ भी पहुंच चुके है। बताया जा रहा है वे राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंह देव के श्रधांजलि कार्यक्रम में शामिल होने अंबिकापुर पहुंचे थे जब उन्हें मंच पर पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव के पास ले जाया गया जहां वे सभी से मुलाकात कर थे, उसी बीच उन्हें अचानक बेहोशी छाने लगी और आनन-फानन उन्हें फिर से उनके विशेष वैन में ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। जोगी लंबे समय से बीमार चल रहे है, इससे पहले भी कई बार जोगी की तबीयत खराब हो चुकी है। हाल ही उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद अजीत जोगी राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बने थे। वर्ष 2000 से वर्ष 2003 तक वे राज्य के मुख्यमंत्री रहे। इस दौरान वे अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित मारवाही विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। वर्ष 2003 में कांग्रेस जब भाजपा से पराजित हुई तब रमन सिंह राज्य के मुख्यमंत्री बने। अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी को जब कांग्रेस से निष्कासित किया गया था तब जोगी ने नई पार्टी का गठन कर लिया था। अभी वह जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के मुखिया हैं तथा मरवाही विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews