आज से शुरू हुई Akasa Air की टिकट बुकिंग, इस दिन उड़ेगी पहली उड़ान, ये रहेगा रूट

Akasa Air

जल्द ही अकासा एयर (Akasa Air) उड़ान भरने के लिए तैयार है। आज से इस फ्लाइट की बुकिंग शुरू हो चुकी हैं। वहीं ये फ्लाइट 7 अगस्त के दिन अपनी पहली उड़ान भरने वाली है। इस फ्लाइट में शेयर बाजार के ‘बिगबुल’ राकेश झुनझुनवाला ने निवेश किया है। आपको बता दे, अकासा की पहली फ्लाइट बोइंग 737 मैक्स प्लेन के साथ मुंबई-अहमदाबाद रूट के लिए उड़ान भरेगी।

कंपनी द्वारा एक बयान जारी कर कहा गया है कि आज से कंपनी ने कुल 28 फ्लाइट की टिकिट की बुकिंग शुरू कर दी है। ऐसे में पहली फ्लाइट 7 अगस्त के दिन मुंबई से अहमदाबाद के बीच उड़ान भरेगी और 13 अगस्त के दिन बेंगलुरु से कोचि रूट पर उड़ान भरेगी। इसके अलावा ये भी जानकारी सामने आई है कि हर महीने अकासा एयर के दो नए विमान लाए जाएंगे।

Must Read : 5000 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म Shamshera, फैंस का मिल रहा ऐसा रिस्पांस

इसको लेकर अकासा एयर के को-फाउंडर और चीफ कॉमर्शियल ऑफिसर प्रवीण अय्यर ने जानकारी देते हुए कहा है कि नए बोइंग 737 मैक्स विमान के साथ मुंबई और अहमदाबाद के बीच उड़ानों के साथ परिचालन शुरू करने जा रहे है। उन्होंने आगे बताया कि हम चरणबद्ध तरीके से अपनी नेटवर्क विस्तार योजना पर ध्यान देंगे और उस ही पर काम करेंगे। उसके बाद धीरे धीरे दूसरे शहरों को इसमें जोड़ेंगे। उन्होंने ये भी बताया कि महीने में 2 नए विमान लाए जाएंगे। इस योजना के साथ ही हम आगे बढ़ेंगे।

कुछ दिन पहले ही मिली मंजूरी –

आपको बता दे, अकासा एयर की उड़ान के लिए DGCA से कुछ दिन पहले ही मंजूरी मिली है। दरअसल, पहले अकासा एयर ने डिसीसीए से एक एयर ऑपरेटर पर्मिट के लिए आवेदन दिया था। इसके लिए कई बार फ्लाइट का टेस्ट किया गया। साथ ही प्रोविंग फ्लाइट में डीजीसीए के अधिकारियों के साथ एयरलाइंस के अधिकारी ने सफर कर इसका टेस्ट लिया। जिसके बाद अब डीजीसीए की मंजूरी फ्लाइट की उड़ान के लिए मिल गई है। ये भी जानकारी सामने आई है कि इस फ्लाइट के क्रू मेंबर के लिए नई ड्रेस पेश की जा रही है। कुछ यूनिक डिज़ाइन के साथ इनका ड्रेस बनाया गया है। इतना ही नहीं इस ड्रेस के साथ शूज भी खास डिज़ाइन किए गए है। ड्रेस को इको-फ्रेंडली बनाने का दावा भी कंपनी द्वारा किया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews