Akshay Kumar के विज्ञापन पर मचा बवाल, जनता ने दहेज प्रथा को बढ़ावा देने का लगाया आरोप

Akshay Kumar के विज्ञापन पर मचा बवाल, जनता ने दहेज प्रथा को बढ़ावा देने का लगाया आरोप

मुंबई डेस्क रिपोर्ट | बॉलीवुड के अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। जिन्होंने खुद के दम पर फिल्मी दुनिया में कदम रखा और अपनी मेहनत से आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। जो हर वर्ग के दर्शकों के दिल में बसे हुए हैं। जोकि फिल्म इंडस्ट्री में खिलाड़ी के नाम से जाने जाते हैं। बता दें कि अक्षय कुमार अब स्वयं ही अपने फिल्म के निर्माता रहते हैं। जिन्होंने अभी तक लगभग 145 फिल्मों में अभिनय कर लोगों का दिल जीता है। दरअसल एक्टर ने साल 1991 में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था और उनकी पहली फिल्म का नाम सौगंध थी। जोकि बड़े पर्दे पर फ्लॉप रही। लेकिन फिल्म “तु खिलाड़ी मैं अनाड़ी”, “मोहर” जैसी मूवी करने के बाद कभी पीछे मुडकर नहीं देखे। अक्षय बेहतरीन कलाकार होने साथ ही बहुत अच्छे इंसान भी है। हाल ही में अक्षय (Akshay Kumar) ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी के साथ एक विज्ञापन किया। जिसके बाद वो विवादों से घिर गए। तो आइए जानते हैं आखिर उस विज्ञापन में ऐसा क्या है, जिसके कारण अभिनेता मीडिया की सुर्खियों में छाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें – Rashifal 14 September 2022 : वृश्चिक सहित तीन राशियों पर बरसेगी कृपा, मेष-मिथुन-सिंह रखें विशेष ध्यान, जानें 12 राशियों का भविष्यफल

दरअसल मंत्री ने ट्वीटर पर एक विज्ञपन पोस्ट किया था। जोकि 1 मिनट का वीडियो है। जो कि सड़क सुरक्षा अभियान से संबंधित है। लेकिन लोगों का कहना है कि यह वीडियो दहेज प्रथा को बढ़ावा देता है। जिसके बाद इस विज्ञापन ने बड़ा रुप ले लिया है। बता दें कि वीडियो पोस्ट में विदाई की रस्म को दिखाया गया है. जिसमें दुल्हन को उसके पिता नम आंखों से अपनी बेटी को एक कार में बिठाकर उसे विदा करते हैं। तभी अभिनेता अक्षय कुमार की शानदार एंट्री होती है। जिसमें वो पुलिस की वर्दी पहने हुए होते हैं और लड़की के पिता से कहते है कि, वह अपनी बेटी को मौजूदा दो एयरबैग वाले वाहन के बजाए छह एयरबैग वाले वाहन में विदा करें। जिसपर सहमति जताते हुए पिता अपनी बेटी और दामाद को छह एयरबैग वाली कार से विदा करते हैं।

यह भी पढ़ें – लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, 5 तत्काल प्रभाव से निलंबित, 211 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

जिसपर शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने आपत्ती जताते हुए अभिनेता और केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी दोनों पर सवाल उठाए हैं। दरअसल नेता प्रियंका ने ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि “यह समस्या वाला विज्ञापन है। इसे किसने अनुमति दी? क्या सरकार धन का इस्तेमाल इस विज्ञापन में कार की सुरक्षा पहलु को प्रोस्ताहित करने के लिए कर रही है या दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराई और अपराध को बढ़ावा देने के लिए।” जिसपर लोगों ने अपना सर्मथन जताना शुरू कर दिया। साथ ही विज्ञापन का कड़ा विरोध करना भी शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें – जूनियर डॉक्टर्स ने IPS के साथ की अभद्रता, मोबाइल और चाबी छीनी, PSO के साथ की मारपीट, पुलिस छावनी बना हॉस्टल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews