अल कायदा ने दी भारत में आत्मघाती हमले की धमकी

अल कायदा ने दी भारत में आत्मघाती हमले की धमकी

नई दिल्ली,डेस्क रिपोर्ट। आतंकी संगठन अल कायदा ने भारत में आत्मघाती हमले करने की धमकी दी है, संगठन ने चिट्‌ठी जारी की है जिसमें दिल्ली, महाराष्ट्र, यूपी और गुजरात में आत्मघाती हमले की धमकी दी गई है। न्यूज चैनल पर बहस के दौरान बीजेपी नेता नूपुर शर्मा के बयान के बाद अल कायदा ने यह धमकी दी है। उसने अपने मैसेज में डिबेट का भी जिक्र किया है। आगे कहा कि जल्द ही बीजेपी का अंत होगा।

यह भी पढ़े…MP News : किसके लिए बोली उमा भारती “भय बिन होय न प्रीत”

आपको बता दें कि आतंकी संगठन ने हमले की धमकी देते हुए एक विज्ञप्ति जारी की है। इसमें कहा गया है, हम उन लोगों को मार देंगे जो हमारे पैगंबर का अपमान करते हैं और हम अपने शरीर और अपने बच्चों के शरीर के साथ विस्फोटक बांधेंगे ताकि उन लोगों को उड़ा सकें जो हमारे पैगंबर का अपमान करने की हिम्मत करते हैं। उन्हें कोई माफी या क्षमादान नहीं मिलेगा, कोई शांति और सुरक्षा उन्हें नहीं बचाएगी।

यह भी पढ़े…Dhar News : तहसीलदार ने की बड़ी कार्रवाई, मार्केटिंग सोसाइटी के कर्मचारियों को रंगे हाथ पैसे लेते किया गिरफ्तार

बीजेपी की प्रवक्ता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयानों पर 57 मुस्लिम देशों के संगठन इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) ने विरोध जताया और इसके बाद कुछ अरब देशों ने भारतीय उत्पादों का बहिष्कार शुरू कर दिया। इसके साथ ही ईरान, इराक, कुवैत, कतर, सऊदी अरब, ओमान, यूएई, जॉर्डन, अफगानिस्तान, बहरीन, मालदीव, लीबिया, इंडोनेशिया, तुर्की, मलेशिया और पाकिस्तान ने भी बयान का विरोध किया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews