Allahabad University: पीसीबी हॉस्टल में छात्र बना रहा था देसी बम, धमाके में उड़ा हाथ, मची भगदड़

Allahabad University: पीसीबी हॉस्टल में छात्र बना रहा था देसी बम, धमाके में उड़ा हाथ, मची भगदड़

Allahabad University: इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के पीसीबी हॉस्टल में रहने वाले एक छात्र का बुधवार की शाम बम बनाते समय धमाका होने की वजह से दाहिना हाथ पूरी तरह झुलस गया। सीने और चेहरे पर भी गंभीर चोटें आई हैं। बम के धमाके में दो छात्र घायल हो गए। धमाके के बाद हॉस्टल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गंभीर हालत में दोनों छात्रों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक यह बम इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के पीसीबी हॉस्टल के रूम 68 में फटा, यह एक देसी बम था इसके फटने के बाद हॉस्टल में भगदड़ मच गई। विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ-साथ पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। सहायक पुलिस आयुक्त राजेश कुमार यादव ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एमए का छात्र प्रभात यादव पीसी बनर्जी छात्रावास में रहता है। बुधवार शाम वह देसी बम बना रहा था, तभी अचानक धमाका होने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया उसके साथ एक और छात्र गंभीर रूप से घायल है।

अब इस हादसे के बाद सभी के मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि आखिर छात्रों द्वारा बम क्यों बनाया जा रहा था। कई लोग बम बनाने की घटना को कुछ दिन पहले यानी 6 दिसंबर को हुए इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों के झगड़ों से जोड़ रहे हैं। लेकिन बम ब्लास्ट होने का पिछली घटना से कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि अभी इस खबर को लेकर कोई भी पुष्टि नहीं हुई है कि बम क्यों बनाया जा रहा था। लेकिन हॉस्टल प्रशासन सवालों के घेरे में जरूर आ चुका है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews