लोकसभा चुनाव से पहले अब इस दिग्गज नेता ने छोड़ी कांग्रेस, हो सकते है BJP में शामिल

alpesh-thakore-quits-congress-ahead-of-loksabha-elections

अहमदाबाद।

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। ओबीसी नेता अल्पेश ठाकुर ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस का हाथ छोड़ा दिया है। इसकी पुष्टि अल्पेश ठाकुर के करीबी सहयोगी धवल झाला ने की है। बता दें कि पिछले दिनों ही यह चर्चा तेज थी कि ठाकोर बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि उन्होंने इन खबरों का खंडन किया था। इससे पहले भी गुजरात कांग्रेस के दो विधायक बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। 

बताया जा रहा है कि वह पाटन लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन कांग्रेस ने उनके बजाय पूर्व सांसद जगदीश ठाकोर को तवज्जो दी, जिसके चलते वे नाराज हो गए।अल्पेश ठाकुर ने जिग्नेश मेवानी के साथ कांग्रेस को 2017 में हुए गुजरात विधानसभा चुनावों के दौरान ताकत दी थी। इस बात के सामने आने के बाद  गुजरात की राजनीति में एक बार फिर हड़कंप मच गया। अभी एक महीना भी नहीं हुआ जब अल्पेश ठाकोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि वो कांग्रेस में ही रहेंगे ओर बीजेपी ज्वॉइन नहीं करेंगे।

दरअसल  मंगलवार देर रात यहां कोर समिति की बैठक के दौरान ठाकोर सेना ने कांग्रेस से नाता तोड़ने का प्रस्ताव पारित किया। जिसमें 24 घंटे के अंदर अल्पेश को कांग्रेस से इस्तीफा देने को कहा गया। साथ ही कहा गया कि अगर वह अभी भी कांग्रेस में रहना चाहते हैं तो उन्हें ठाकोर सेना छोड़नी होगी। और अगर वह हमारे साथ रहना चाहते हैं तो उन्हें पार्टी और विधायक पद से इस्तीफा देना होगा।जिसके चलते आज अल्पेश ने अपना इस्तीफा दे दिया।

बता दे कि वर्ष 2017 में गुजरात के विधानसभा चुनाव के दौरान अल्पेश ठाकोर की भूमिका काफी अहम थी। पिछले कई सालों से सत्ता में काबिज भाजपा के खिलाफ कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी, इसमे अल्पेश ठाकोर ने कांग्रेस का साथ दिया था। अल्पेश ठाकोर के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को बड़ा फायदा मिला था। ऐसे में जिस तरह से चुनाव से ठीक पहले अल्पेश ठाकोर ने कांग्रेस का साथ छोड़ा है उसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि अल्पेश ठाकोर भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews