अब तक 1.45 लाख तीर्थयात्रियों ने पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए दर्शन, यहां जानिए यात्रा से जुड़ी सभी जानकारी

अब तक अमरनाथ यात्रा में 1.45 लाख तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए हैं। यह यात्रा 9 अगस्त तक जारी रहेगी। अब तक अमरनाथ यात्रा के लिए चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इस खबर में जानिए, अब तक अमरनाथ यात्रा में किस दिन कितने श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंचे हैं।
अब तक 1.45 लाख तीर्थयात्रियों ने पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए दर्शन, यहां जानिए यात्रा से जुड़ी सभी जानकारी

3 जुलाई से शुरू हुई पवित्र अमरनाथ यात्रा में अब तक 1.45 लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा और मंदिर के दर्शन किए हैं। आठवें दिन लगभग 17,022 श्रद्धालुओं ने हिम शिवलिंग के दर्शन किए और बाबा अमरनाथ से आशीर्वाद प्राप्त किया। बता दें कि यह यात्रा 9 अगस्त तक जारी रहेगी। इस बार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। वहीं बीते दिन गुरुवार को श्रद्धालुओं द्वारा पहलगाम में छड़ी मुबारक की पूजा की गई।

इस पूजा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। बता दें कि अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा इस बार और कड़ी कर दी गई है। श्रद्धालुओं की वापसी के लिए ग्रीन कॉरिडोर भी बनाए गए हैं। आठवें दिन दर्शन के बाद 7,307 तीर्थयात्रियों का नया जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हो गया।

कब शुरू हुई थी यात्रा?

अब तक की अमरनाथ यात्रा पर नज़र डाली जाए, तो श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं। यात्रा की शुरुआत 3 जुलाई को गुरुवार के दिन हुई थी, जहां पहले ही दिन 12,348 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। 4 जुलाई शुक्रवार को 14,515 श्रद्धालुओं ने, शनिवार को 21,109 और रविवार को 21,512 तीर्थयात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे। जबकि 7 जुलाई को तीर्थयात्रियों की संख्या 23,857 रही। बता दें कि इस बार अब तक 4 लाख से अधिक लोगों ने अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

श्रद्धालुओं को देखते हुए खास इंतज़ाम

अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं को देखते हुए खास इंतज़ाम किए गए हैं। दरअसल, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 581 अलग-अलग सुरक्षा कंपनियों को जिम्मा सौंपा गया है। जिसमें बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी, आईटीबीपी और सीआईएसएफ समेत सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। हर 50 मीटर पर एक जवान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तैनात है। इसके अलावा, बालटाल से लेकर बाबा बर्फानी की गुफा तक हर मार्ग पर 2 किलोमीटर के भीतर मेडिकल कैंप लगाए गए हैं। इस साल गुफा की ओर जाने वाले रास्ते पर चार स्टैंड भी लगाए गए हैं, जबकि पैदल, घोड़े पर और पालकी में जाने वाले श्रद्धालुओं के रास्ते भी अलग-अलग बनाए गए हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews