श्रीकृष्ण, राधा की ‘अश्लील’ पेंटिंग बेचने पर अमेजन के खिलाफ शिकायत दर्ज

श्रीकृष्ण, राधा की ‘अश्लील’ पेंटिंग बेचने पर अमेजन के खिलाफ शिकायत दर्ज

नई दिल्ली,डेस्क रिपोर्ट। ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इस समय विवादों की चपेट में आ गयी है। आरोप है कि कंपनी अपनी वेबसाइट से राधा-कृष्ण की ‘अश्लील’ पेंटिंग बेच रही थी। जनजागृति समिति ने इस बात पर आपत्ति जताते हुए शुक्रवार को अमेजन के खिलाफ बेंगलुरू के सुब्रमण्य नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है और वेबसाइट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का अनुरोध किया गया है।

Members of @HinduJagrutiOrg submitted a memorandum to the Police Inspector, Subramanya Nagar Benguluru, requesting action against @amazonIN for selling obscene painting of Lord Krishna with Radha on their website.#Boycott_Amazon #Boycott_ExoticIndia pic.twitter.com/E5ASG6PLSH

— HJS Karnataka (@HJSKarnataka) August 19, 2022

हिंदू संगठन ने बाद में दावा किया कि हंगामे के बाद पेंटिंग को साइटों से हटा दिया गया था। फिलहाल, पूरा देश से खफा है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बॉयकॉट अमेजन भी ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा है। इस मामले पर अभी तक कंपनी के तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

लेकिन उधर, नेटिजन्स ने कंपनी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कड़ी आपत्ति जताई है।

लोगों की मांग है कि वेबसाइट से पेंटिंग हटा लेना यह पर्याप्त नहीं है। अमेजन और एक्सोटिक इंडिया दोनों को बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए और हिंदुओं की भावनाओं को फिर कभी आहत नहीं करने का संकल्प लेना चाहिए। संगठन ने दावा किया कि यह पेंटिंग एक्सोटिक इंडिया की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। जबकि देश में शुक्रवार (18 और 19 अगस्त 2022) को ही जन्माष्टमी मनाई गई थी।

बता दें, इससे पहले कई मौकों पर, भारत में कथित तौर पर भावनाओं को आहत करने के लिए अमेजन की आलोचना की गई थी। पिछले साल, कनाडा की साइट पर कर्नाटक ध्वज और प्रतीक के रंगों वाली बिकनी बेचने के लिए इसकी आलोचना की गई थी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews