अंबानी परिवार को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

अंबानी परिवार को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। देश के सबसे चर्चित अंबानी परिवार (Ambani Family) से जुड़ी हैरान कर देने वाली खबर हाल ही में सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक अनजान व्यक्ति ने रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में फोन कर परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। धमकी भरे कॉल की खबर मिलने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

बता दें कि सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में एक अनजान व्यक्ति ने कॉल किया और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी को जान से मारने की धमकी दी। इस तरह का कॉल आते ही पुलिस को सूचना दी गई और डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन पर केस दर्ज करवाया गया। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है और कह रही है कि जल्द ही फोन करने वाले को ट्रेस कर लिया जाएगा।

Must Read- किशोर कुमार के बंगले में Virat Kohli ने खोला रेस्टोरेंट, वीडियो में बताई खासियत

बता दें कि 1257 अस्पताल का लैंडलाइन नंबर है। इस नंबर पर अनजान नंबर से फोन आया और पूरे परिवार को मारने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं फोन करने वाले शख्स ने अस्पताल को उड़ाने की बात भी कही है। इससे पहले भी 15 अगस्त को रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में इस तरह की कॉल आई थी। उस समय लगभग 8 धमकी भरे फोन कर मुकेश अंबानी को मारने की धमकी दी गई थी।

यह पहली बार नहीं है जब अंबानी परिवार के साथ इस तरह की घटना देखी जा रही है। पिछले साल भी उनके घर एंटीलिया के बाहर एक स्कॉर्पियो में जिलेटिन की छड़, 20 विस्फोटक और एक धमकी भरा लेटर मिला था। एंटीलिया की सुरक्षा टीम की ओर से पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी गई थी जिसके बाद बम और डॉग स्क्वाड ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू की थी। अब एक बार फिर से अस्पताल को उड़ाने और परिवार को खत्म करने की धमकी दी गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews