बिहार में चुनाव प्रचार करने गईं अमीषा पटेल बोलीं- मेरा रेप हो सकता था, ऑडियो वायरल

बिहार में चुनाव प्रचार करने गईं अमीषा पटेल बोलीं- मेरा रेप हो सकता था, ऑडियो वायरल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट| बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल (Amisha Patel) का बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election ) में प्रचार करने का अनुभव बहुत बुरा रहा| औरंगाबाद की ओबरा सीट के लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के प्रत्‍याशी डॉ. प्रकाश चंद्रा (Dr. Prakash Chandra) ने चुनाव प्रचार के लिए अमीषा पटेल को बुलाया था, इस प्रचार में भारी भीड़ इकट्ठी हुई| लेकिन चुनाव प्रचार से लौटने के बाद अमीषा ने डॉक्टर चंद्रा पर चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। उनका कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है|

अमीषा ने प्रत्‍याशी डॉ. चंद्रा पर जबरन चुनाव प्रचार कराने तथा भीड़ में भेजने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस दौरान उनके साथ दुष्‍कर्म तक हो सकता था। ऑडियो में अभिनेत्री अमीषा ने कहा कि प्रचार के बाद शाम को उन्हें मुंबई लौटना था लेकिन डॉक्टर चंद्रा ने धमकाते हुए उनसे जबरन चुनाव प्रचार कराया। जब मैंने जाने की बात कही तो उन्होंने कहा कि हम तुम्हें इसी गांव में अकेला छोड़कर चले जाएंगे। शाम की फ्लाइट से मुंबई वापस जाना था, लेकिन एलजेपी प्रत्‍याशी ने गांव में ही अकेला छोड़ कर चले जाने की धमकी देकर जबरन चुनाव प्रचार कराया। चुनाव प्रचार के दौरान हजारों लोगों की भीड़ पागलों की तरह गाड़ी पर टूट रही थी। डॉ. चंद्रा ने इसी दौरान उनपर जबरन भीड़ में जाने का दबाव बनाया। वहां भीड़ कपड़े उछालने के लिए तैयार दिख रही थी। उस माहौल में उनके साथ दुष्‍कर्म तक हो सकता था। अमीषा ने बताया कि वह चुनाव प्रचार के बाद लगभग 8 बजे वापस अपने होटल पहुंच सकीं।

अमीषा पटेल ने कहा जो व्यक्ति चुनाव जीतने से पहले मेरी जैसी महिला के साथ ऐसा व्यवहार कर सकते हैं वह चुनाव जीतने के बाद जनता के साथ कैसा व्यवहार करेंगे। प्रकाश चंद्रा बेहद झूठे, ब्लैकमेलर और गंदे इंसान हैं| ‘मेरा बिहार आने का अनुभव बेहद बुरा रहा है|

एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews