
Home Minister Amit Shah’s statement on CAA : गृह मंत्री अमित शाह ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम यानि सीएए (CAA) को लेकर आज एक बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा कि इस विषय में किसी को कन्फ्यूजन रखने की जरुरत नहीं हैं , लोकसभा चुनाव से पहले इसका नोटिफिकेशन जारी हो जायेगा।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज एक टीवी कार्यक्रम में बोलते हुए दावा किया कि इस बार भाजपा को 370 सीटें और NDA को 400 से ज्यादा सीटें मिलने वाली हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनने वाली है उन्होंने कहा कि हमने जम्मू कश्मीर से धारा 370 इसलिए हमारा मानना है कि जनता हमें इतनी सीटों को आशीर्वाद के रूप में देगी।
किसी को कंफ्यूज नहीं होना, लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा CAA : गृह मंत्री
अमित शाह ने नागरिकता (संशोधन ) अधिनियम पर बोलते हुए कहा कि ये कानून 2019 में पारित हुआ था इसके नियम बनने के बाद लोकसभा चुनाव से पहले इसे लागू कर दिया जायेगा इस बारें में किसी की कन्फ्यूजन रखने की जरुरत नहीं हैं चुनाव से पहेल देश में CAA लागू हो जायेगा।
ये किसी की नागरिकता छीनने वाला कानून नहीं : शाह
अमित शाह ने इसी के साथ स्पष्ट किया कि ये कानून किसी की नागरिकता छीनने वाला कानून नहीं है , CAA को लेकर मुस्लिम भाइयों को गुमराह किया जा रहा है और भड़काया जा रहा हैं सीएए केवल उन लोगों को नागरिकता देने के लिए है जो पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में उत्पीड़न का शिकार होने के बाद भारत आये हैं ।
CAA का नोटिफिकेशन जल्द ही हो जाएगा। pic.twitter.com/pdQEsRSBCf
— Amit Shah (@AmitShah) February 10, 2024
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

