
Lok Sabha Election 2024: देश के गृह मंत्री अमित शाह ने दील्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना तीसरा कार्यकाल पूरा करेंगे। दरअसल, अमित शाह ने तेलंगाना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल एंड कंपनी और पूरे इंडी अलायंस कहना चाहता हूं कि पीएम मोदी 75 साल के हो जाएं इससे आपको आनंदित होने की जरूरत नहीं है। पीएम मोदी तीसरा कार्यकाल पूरा करने के साथ आगे भी देश का नेतृत्व करेंगे।
अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी साधा था निशाना
दरअसल, अंतरिम जमानत मिलने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। इस दौरान उन्होंने कहा कि 17 सितंबर 2025 को नरेंद्र मोदी पद से इस्तीफा देकर अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि लोकसभा चुनाव 2024 के दो महीने के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को भी पद से हटाया जाएगा। इसी का जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा कि बीजेपी के संविधान में यह कहीं भी नहीं लिखा गया है, पीएम मोदी ही ये टर्म पूरा करेंगे और देश के नेतृत्व आगे भी करते रहेंगे।
20 दिन की सशर्त मिली है जमानत
आपको बता दें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को देश की सर्वोच्च अदालत से 50 दिनों के बाद चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत दी गई है। अरविंद केजरीवाल को कोर्ट की तरफ से 1 जून 2024 तक यानी 20 दिनों के लिए जमानत दी गई है। इस दौरान वो तिहाड़ से जैसे ही बाहर आए, वैसे ही अपने समर्थकों से कहा कि मैंने कहा था ना कि जल्दी वापस आऊंगा और मैं आ गया। वहीं, अब केजरीवाल चुनाव प्रचार करते हुए जमकर बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं।
[dgv_vimeo_video id=”945255389″]
