कौन हैं Esther Lalduhawmi जिसकी आवाज़ से अमित शाह हुए प्रभावित, 7 साल की बच्ची को गिफ्ट में दिया गिटार

7 साल की Esther Lalduhawmi ने अपनी सुरीली आवाज़ से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दिल जीत लिया। जब उसने Aizawl में ‘वंदे मातरम’ गाया, तो अमित शाह उसकी अद्भुत आवाज़ से मंत्रमुग्ध हो गए।
Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने मिज़ोरम की राजधानी आईजोल से लगभग 15 किलोमीटर दूर जोखावसांग में असम राइफल्स के नए प्रतिष्ठानों के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम की सबसे ख़ास बात यह रही कि जब मिज़ोरम की 7 वर्षीय बच्ची एस्तेर लालदुहावमी हनामते (Esther Lalduhawmi) ने मंच पर खड़े होकर वन्दे मातरम की शानदार प्रस्तुति दी तो हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया।

बच्ची की मासूम और कोमल आवाज़ में देशभक्ति की गहरी भावना झलक रही थी जो सुनने वालों के दिलों को छू गई। उसकी प्रस्तुति में एक अलग आवाज़ थी एक अलग जादू था जो वहाँ मौजूद हर व्यक्ति की आँखों में देशप्रेम और गर्व की लहर दौड़ा रहा था। गृह मंत्री अमित शाह अभी इस शानदार पल से पूरी तरह इम्प्रेस हो गए।

Amit Shah ने X पर एस्तेर का वीडियो शेयर किया

अब हाल ही में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट X पर एस्तेर लालदुहावमी हनामते का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह वंदे मातरम् गाती नज़र आ रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अमित शाह ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘भारत के प्रति प्रेम हम सभी को जोड़ता है। आज आइजोल में मिज़ोरम की बच्ची एस्तेर को वंदे मातरम गाते हुए सुन कर बहुत भावुक हो गया। 7 वर्षीय बच्ची का भारत माता के प्रति प्रेम देखकर और उसके मुँह से वंदे मातरम सुनकर मैं मंत्रमुग्ध हो गया। उसे एक गिटार उपहार में दिया और उसके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।’

कौन हैं Esther Lalduhawmi?

एस्तेर लालदुहावमी हनामते का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद हर कोई जानना चाहता है कि आख़िर ??? कौन है, अगर आप भी जानना चाहते हैं तो चलिए जानते हैं। एस्तेर का जन्म 2 जून 2016 को मिज़ोरम लंगुलेई में हुआ, वह एक ऐसी बच्ची है जिन्होंने अपनी आवाज़ से इंटरनेट को हिला दिया है। ये छोटी सी बच्ची अपनी मधुर आवाज़ और अपनी कला के दम पर लाखों लोगों का दिल जीत रही है। आपको बता दें, एस्तेर के पापा लालरिनेंगा एक टैक्सी ड्राइवर है। जबकि उनकी माँ आर.ललावमपुई एक चर्चित की पूर्व सोप्रानो सिंगर रह चुकी है। एस्तेर अपने गानों को यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फ़ेसबुक समेत तमाम सोशल मीडिया पर अपलोड करती है, जहाँ उन्हें ख़ूब सारा प्यार मिलता है।

अमित शाह ने असम राइफल्स शिफ्टिंग को मिज़ोरम के लिए अहम बताया

आपको बता दें, अमित शाह ने असम राइफल्स के शिविर को आईजोल से जोखावसांग शिफ़्ट करने के फ़ैसले को मिज़ोरम के विकास के लिए एक बड़ा क़दम बताया है। उन्होंने कहा कि यह फ़ैसला सिर्फ़ एक एडमिनिस्ट्रेटिव मोड़ नहीं है बल्कि ये मिज़ो लोगों के प्रति केंद्र सरकार की ज़िम्मेदारी और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। लगभग 35 साल से चली आ रही इस डिमांड को अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजनरी डिसिज़न के चलते पूरा किया जा रहा है। यह फ़ैसला मिज़ोरम के लिए एक गेम चेंजर साबित हो सकता है। अमित शाह ने इसे मिज़ोरम के लिए एक मील का पत्थर बताया है और कहा है कि यह फ़ैसला प्रधानमंत्री मोदी की एक भारत, श्रेष्ठ भारत के विजन को आगे बढ़ाता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews