Amit Shah in Assam: “राहुल बाबा, हम बदरुद्दीन अजमल को असम की पहचान नहीं बनने देंगे” -अमित शाह

bjp-president-Amit-Shah's-visit-canceled-of-madhya-pradesh--Gadkari-will-come

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। देश में पांच राज्यों (states) में चुनाव (elections) होने वाले हैं। ऐसे में सियासत गर्म है और कोविड (covid) की दूसरी लहर के बावजूद भी नेताओं की रैलियां (rallies) जगह-जगह जारी हैं। इसी सिलसिले में देश के गृह मंत्री अमित शाह )home minister amit shah) असम विधानसभा चुनावों (assembly elections) के पूर्व असम (assam) पहुंचे। आज अमित शाह असम में रैली कर रहे हैं। रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा असम में एक पर्यटक की भांति आते हैं और बदरुद्दीन अजमल को असम की पहचान बताते हैं।

असम को महान बताते हुए अमित शाह ने कहा कि बदरुद्दीन को महान असम की पहचान बताना यहां की धरती की तौहीन है। ये कांग्रेस की मानसकिता को दर्शाता है। अमित शाह ने कहा कि महान असम की पहचान श्रीमंत शंकर देव, माधव देव, वीर सेनापति लाचित बोरफूकन हैं। इसके बाद अमित शाह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस चाहे कितना भी जोर लगा ले, हम बदरुद्दीन अजमल को असम की पहचान नहीं बनने देंगे।

यह भी पढ़ें… MP Teacher Recruitment: शिक्षक भर्ती शेड्यूल जारी, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया, यहां देखे डिटेल्स

भाजपा पार्टी की बड़ाई करते हुए अमित शाह बोले कि असम में घुसपैठियों को रोकना बहुत मुश्किल है और ये काम बदरुद्दीन सरकार बिल्कुल नहीं कर सकती। अगर कोई असम में घुसपैठियों को रोक सकता है तो वो भाजपा सरकार है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews