Lok Sabha Elections 2024: अमित शाह ने किया बड़ा दावा, नतीजे के दिन साढ़े 12 बजे से पहले NDA पार कर लेगा 400 का आंकड़ा, यूपी की सभी 80 सीटों पर मिलेगी जीत

गृह मंत्री अमित शाह ने बातचीत में उत्तर प्रदेश की कुल 80 सीटों को जीतने का दावा किया है। दरअसल, उन्होंने कहा कि अगर सब कुछ ठीक रहता है तो यूपी की सभी 80 सीटें जीतेंगे।
Amit Shah

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का चुनाव प्रचार अंतिम दौर पर है। तीसरे चरण का चुनाव 7 मई को होने वाला है। वहीं इससे पहले देश के गृह मंत्री ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी के नेतृत्व में NDA 400 सीटें लाने वाली है। अमित शाह ने दावा किया है कि परिणाम के दिन 4 जून को दोपहर साढ़े 12 बजे तक इतनी सीटों का आंकड़ा पार कर लेंगे।

400 सीटों लाने का किया दावा

दरअसल, एक मीडिया इंटरव्यू में देश के गृह मंत्री से लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चर्चा की जा रही थी। इस चर्चा में अमित शाह ने बड़े-बड़े दावे किए हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि नतीजे वाले दिन दोपहर साढ़ें 12 बजे के करीब 400 लोकसभा सीटों का आंकड़ा NDA पार कर लेगी और तीसरी बार नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

कम मतदान को लेकर यह बात कही

मीडिया इंटरव्यू में गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान प्रतिशत की कमी को लेकर अपनी बात रखी। मतदान प्रतिशत में कमी को लेकर उन्होंने कई कारणों का उल्लेख किया। इस दौरान उन्होंने पहला कारण 12 साल बाद वोटर लिस्ट का पुनरीक्षण बताया। वहीं दूसरा कारण विपक्षी पार्टियों का कोई मुकाबला ना होना बताया, जिससे मतदान प्रतिशत प्रभावित हो रहा है।

यूपी में कुल 80 सीटों को जीतने का किया दावा

गृह मंत्री अमित शाह ने बातचीत में उत्तर प्रदेश की कुल 80 सीटों को जीतने का दावा किया है। दरअसल, उन्होंने कहा कि अगर सब कुछ ठीक रहता है तो यूपी की सभी 80 सीटें जीतेंगे। आपको बता दें लोकसभा चुनाव 2019 में NDA ने 64 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं 2014 लोकसभा चुनाव में 73 सीटों पर NDA ने जीत दर्ज की थी।

दो चरणों में 100 सीटों पर बनाई बढ़त

लोकसभा चुनाव 2024 में हो चुके दो चरणों के मतदान पर अमित शाह ने दावा किया कि NDA ने 100 सीटों पर बढ़त बना ली है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि 400 आंकड़ों को लेकर कोई मुश्किलें नहीं दिख रही हैं। गौरतलब है कि पहले चरण में 19 अप्रैल को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की कुल 102 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई थी। वहीं 26 अप्रैल को दूसरे चरण में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 88 सीटों पर चुनाव की प्रक्रिया पूरी हुई थी।

 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews