BJP का मिशन बंगाल : अमित शाह ने ममता के किले में लगाई सेंध, TMC के तीन बागी विधायकों समेत 5 नेता भाजपा में शामिल

BJP का मिशन बंगाल : अमित शाह ने ममता के किले में लगाई सेंध, TMC के तीन बागी विधायकों समेत 5 नेता भाजपा में शामिल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट| पश्चिम बंगाल (West Bengal) में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) से पहले भाजपा (BJP) ने ममता बनर्जी के किले में बड़ी सेंध लगा दी है| शनिवार को टीएमसी (TMC) के तीन बागी विधायक और नेता बीजेपी में शामिल हो गए हैं| इन बागी नेताओं ने आज दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात के बाद पार्टी ज्वाइन की|

बीजेपी का फोकस अब पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है| पार्टी के दिग्गज नेता बंगाल में कमल खिलाने पूरे जी जान से जुटे हुए हैं| वहीं इजरायली दूतावास के बाहर बम धमाके से उपजे हालात को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल का अपना दौरा भले ही रद्द कर दिया, लेकिन सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी को एक बार फिर उन्होंने बड़ा झटका दिया है। तृणमूल कांग्रेस के तीन बागी विधायकों सहित पांच नेता गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इन नेताओं में ममता सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले विधायक राजीव बनर्जी, प्रबीर घोषाल और वैशाली डालमिया प्रमुख हैं। वहीं, हावड़ा के पूर्व मेयर रथीन चक्रवर्ती और पार्थसारथी भी बीजेपी में शामिल हुए हैं।

इस दौरान अमित शाह ने कहा कि मुझे यकीन है कि ये सभी मिलकर सोनार बांग्ला के लिए बीजेपी की लड़ाई को और मजबूत करेंगे. टीएमसी नेताओं की अमित शाह से मुलाकात के दौरान बीजेपी नेता मुकुल रॉय और बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहे| इन नताओं को विशेष विमान से दिल्ली लाया गया। घोषाल और डालमिया को हाल ही में तृणमूल कांग्रेस से निकाला गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews