पीएम मोदी और उनकी मां पर टिप्पणी को लेकर अमित शाह ने राहुल गांधी से की माफी की मांग, कहा ‘जितनी गालियां दोगे, उतना कमल खिलेगा’

उन्होंने कहा कि बिहार में मंच से नरेंद्र मोदी जी की स्वर्गीय माताजी के लिए अपशब्द बोलकर कांग्रेस नेताओं ने सबसे घृणित काम किया है। कांग्रेस ने जिस प्रकार से घृणा की राजनीति की शुरुआत की है उसकी और पीएम मोदी की माताजी के लिए जो अपशब्द कहे गए उसकी ह्रदय से निंदा करता हूं।
Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में इंडिया गठबंधन की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों की कड़ी निंदा की है। गुवाहाटी में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने इस घटना को भारतीय राजनीति का ‘सबसे बड़ा पतन’ करार दिया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की।

शाह ने ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ करार देते हुए कहा कि मंच से पीएम मोदी और उनकी स्वर्गीय माताजी के लिए जिन अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया, वो न सिर्फ निंदनीय है बल्कि हमारे लोकतंत्र को कलंकित करने वाला भी है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि कांग्रेसी जितनी ज्यादा गालियां मोदीजी को दोगे, कमल का फूल उतना ही बड़ा होकर खिलकर आसमान तक पहुंचेगा।

अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना

गुवाहाटी में अमित शाह ने कहा कि एक ऐसा प्रधानमंत्री जिनको पूरी दुनिया सम्मानित करते ही, लेकिन भारत की राजनीति में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जिस प्रकार घृणा और तिरस्कार की नकारात्मक राजनीति की शुरुआत की है उसका निम्न स्तर का प्रदर्शन उनकी ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ में देखने को मिला। उन्होंने कहा कि ‘जो यात्रा उन्होंने बिहार में निकाली है उसमें राहुल गांधी के मंच से नरेंद्र मोदी जी की स्वर्गीय माताजी के लिए अपशब्द बोलकर कांग्रेस नेताओं ने सबसे घृणित काम किया है।’ शाह ने कहा कि मैं आज इस मंच से राहुल जी ने जिस प्रकार से घृणा की राजनीति की शुरुआत की है उसकी और पीएम मोदी की माताजी के लिए जो अपशब्द कहे गए उसकी ह्रदय से निंदा करता हूं।

‘जितनी गालियां दोगे उतना कमल खिलेगा’

अमित शाह ने राहुल गांधी पर नकारात्मक और घृणा फैलाने वाली राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जितनी गालियां आप  मोदी जी को दोगे, उतना ही कमल का फूल खिलेगा।’शाह ने यह भी जोड़ा कि कांग्रेस की इस तरह की राजनीति देश के सार्वजनिक जीवन को ऊंचाई देने के बजाय गर्त में ले जाएगी। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि मैं देश की पूरी जनता को कहना चाहता हूं कि जिस प्रकार की मुद्दाविहीन नकारात्मक घृणा की राजनीति राहुल गांधी ने शुरु की है वो हमारे सार्वजनिक जीवन को ऊँचाई नहीं देगी, गर्त में ले जाएगी। इसी से साथ राहुल गांधी से पीएम मोदी, उनकी माताजी और देश की जनता से माफ मांगने की मांग भी की है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews