
मुंबई, डेस्क रिपोर्ट
11 जुलाई से मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती अमिताभ बच्चन (Amitabh bacchan) की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है| उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है| उनके बेटे अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने यह जानकारी दी|
बिग बी को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है और वो अपने घर पहुंच गए हैं| अभिषेक बच्चन ने ट्वीट किया, “मेरे पिता का हाल ही में हुआ कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है और वो अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं. अब वो घर पर ही आराम करेंगे, आप सभी का दुआओं और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया|”
अभिषेक अभी अस्पताल में ही रहेंगे
अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने आगे लिखा- “मैं, दुर्भाग्यवश अभी अस्पताल में रहूंगा| मैं फिर से आप सभी को मेरे परिवार के लिए जारी शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद देता हूं मैं इसे जल्द हरा दूंगा और स्वस्थ होकर लौटूंगा. यह वादा है.”
अमिताभ ने किया ट्वीट
अमिताभ बच्चन ने भी ट्वीट करते हुए लिखा, “मेरा कोविड टेस्ट निगेटिव रहा. मैं डिस्चार्ज हो चुका हूं. मैं घर में ही क्वारनटीन रहूंगा. भगवान का शुक्र है, मां बाबू जी का आशीर्वाद, मेरी करीबियों, दोस्तों और फैंस की प्रार्थनाएं… साथ ही नानावती अस्पताल के स्टाफ की अच्छी देखभाल से ये दिन देखने को मिला.”
बता दें कि अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन बीते 11 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे। बहू ऐश्वर्या राय और पोती अराध्या बच्चन भी उसी अस्पताल में कोरोना के इलाज के लिए एडमिट थीं हालांकि, ऐश्वर्या राय और अराध्या बच्चन का कोरोना टेस्ट कुछ दिनों पहले नेगेटिव आया, जिससे उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया था|
#WATCH Mumbai: Veteran actor Amitabh Bachchan arrives at his residence Jalsa in an ambulance, after testing negative for #COVID19. pic.twitter.com/e1OQvg0TvI
— ANI (@ANI) August 2, 2020
https://twitter.com/SrBachchan/status/1289889025474535425
https://twitter.com/juniorbachchan/status/1289882915598295040
निदेशक और संपादक

