अमिताभ बच्चन ने क्यों शेयर की ये खास तस्वीर, की ये प्रार्थना

amitabh bachchan

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सारी दुनिया कोरोना (corona) के कहर से जूझ रही है। भारत में तो इस महामारी से हाहाकार मचा है। ऐसे में दवाओं और इलाज के साथ जगह जगह प्रार्थनाएं भी की जा रही है। ऐसी ही एक प्रार्थनारत तस्वीर शेयर की है बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने।

अंतरिक्ष रॉकेट को लेकर चीन का बयान, कहा- पृथ्वी पर नुकसान की कोई आशंका नहीं

कहते हैं दुआओं में बड़ा असर होता है। सच्ची प्रार्थना ईश्वर तक पहुंचती है। बिग बी अमिताभ बच्चन ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर एक ऐसी तस्वीर (photo) शेयर की है जो आज के हालात को बखूबी बयान कर रही है। इस तस्वीर में पृथ्वी अस्पताल के बिस्तर पर बीमार पड़ी है और बाकी ग्रह उसके आसपास खड़े होकर उसकी सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं। इनमें से किसी के हाथ में फूल हैं, किसी के हाथ में तोहफा तो कोई मिठाई लिये खड़ा है।

दरअसल ये सांकेतिक तस्वीर है जिसमें मौजूदा हालात दिखाए गया हैं कि किस तरह कोरोना महामारी के कारण धरती बुरी तरह हताहत है। और उसकी हालत को देख बाकी सब परेशान है और बेहतरी की कामना के लिए इकट्ठे हो गए हैं। ये तस्वीर हमें प्रेरणा देती है कि इस महामारी से लड़ने के लिए हमें भी एकजुट होना पड़ेगा और तमाम एहतियात और सतर्कता बरतनी होगी। एक दूसरे के प्रति सहानुभूति और सदिच्छा के साथ ही हम इस संकटकाल से बाहर निकल सकते हैं। अमिताभ बच्चन ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है ‘प्रार्थनाएं..गेट वेल सून।’ हम सब भी आज यही चाह रहे हैं कि सब जल्द ठीक हो जाए और इसके लिए सभी प्रार्थना भी कर रहे हैं। उम्मीद है ये साझा प्रार्थना असर करे और दुनिया पहले की तरह सुंदर हो जाए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews