कल से मोबाइल पर सुनाई नहीं देगी अमिताभ बच्चन की कॉलर ट्यून, जानिये क्या है वजह

कल से मोबाइल पर सुनाई नहीं देगी अमिताभ बच्चन की कॉलर ट्यून, जानिये क्या है वजह

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट| कोरोना काल में मोबाइल से फ़ोन लगाते ही सुनाई देने वाली अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh bachchan) की कॉलर ट्यून (Caller Tune) अब नहीं सुनाई देगी| जब भी आप फोन करते हैं तो कोरोना (Corona) को लेकर जागरूकता सन्देश देते हुए अमिताभ बच्‍चन की आवाज आती है| अब ऐसा नहीं होगा, फोन करने पर अब कोरोना टीकाकरण की नई कॉलर ट्यून सुनाई दिया करेगी। नए कॉलर ट्यून में एक महिला की आवाज है और इसका उपयोग COVID-19 टीकाकरण अभियान के बारे में जागरूकता के लिए किया जाएगा।

दरअसल, शुक्रवार 15 जनवरी से अमिताभ बच्चन की जगह महिला आर्टिस्ट की आवाज में कॉलर ट्यून सुनाई देगी| कोरोनाकाल में पिछले कई महीनों से अमिताभ बच्चन की आवाज में कोरोना संक्रमण से सम्बंधित संदेश दिया जा रहा है| जिसके खिलाफ लोगों का आक्रोश भी सामने आया था, लोगों ने सोशल मीडिया पर बिग बी की आवाज वाली कॉलर ट्यून हटाने की भी मांग की थी|

पिछले दिनों यह मामला अदालत भी पहुंच गया। दिल्‍ली हाई कोर्ट में इसे हटाने को लेकर एक याचिका भी लगाई गई थी। यह मांग उठाई गई थी कि कोरोना काल में जिन लोगों ने इस महामारी से बचाव के लिए काम किया है, उनके सम्‍मान में यदि उनकी कॉलर ट्यून लगाई जाती तो यह बेहतर होता। जुलाई में अमिताभ बच्चन कोरोना संक्रमित भी हुए थे| कॉलर ट्यून के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करने का सरकार का मकसद रहा है, लेकिन देश मे अब कोरोना वैक्सीन शनिवार से लगने वाली है तो अब केंद्र सरकार का फोकस कोरोना का टीका है| ऐसे में अब COVID-19 टीकाकरण अभियान के बारे में जागरूकता के लिए किया जाएगा।  जब आप किसी को फोन करेंगे तो कोरोना टीकाकरण से जुड़ी कॉलर ट्यून सुनाई देगी। नई कॉलर ट्यून हिंदी और अंग्रेजी दोनों में ही होगी और ये जसलीन भल्ला की आवाज में होंगी|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews