आज जनता के लिए खुला राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान, उद्यान उत्सव 2024 का हुआ उद्घाटन

आज जनता के लिए खुला राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान, उद्यान उत्सव 2024 का हुआ उद्घाटन

राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान, जो दिल्ली की शान है, आज से फिर से आम लोगों के लिए खोला गया है। इस बार, 15 एकड़ में फैले इस उद्यान में दर्शकों को 85 से अधिक प्रजातियों के साथ सुंदर फूलों का आनंद लेने का मौका मिलेगा। राष्ट्रपति भवन की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, इस उद्यान में दर्शन के लिए आम लोग 2 फरवरी से 31 मार्च तक टिकट बुक कर सकते हैं। इसके साथ ही, इस बार एक सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया है ताकि दर्शक इस खास मोमेंट को कैमरे में कैद कर सकें।

नए आकर्षण और थीम गार्डन:

इस बार अमृत उद्यान में आने वाले लोगों के लिए 18 किस्मों के 42 हजार ट्यूलिप के साथ एक नया थीम गार्डन तैयार किया गया है। इसमें 225 साल पुराने शीशम के पेड़ और 300 से अधिक बोनसाई शामिल हैं, जो इसे और भी खास बनाते हैं।

राष्ट्रपति भवन म्यूजियम देख सकते हैं:

इसके साथ ही आम लोग सप्ताह में छह दिनों तक राष्ट्रपति भवन और राष्ट्रपति भवन म्यूजियम को देख सकते हैं। इसके अलावा, हर शनिवार को चेंज-ऑफ-गार्ड समारोह भी आयोजित होगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews