
Paralympic Athlete Sheetal Devi : महिंद्रा कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) अक्सर सोशल मीडिया को लेकर खबरों में बने रहते हैं। इतना ही नहीं वह अपनी जिंदादिली को लेकर भी लोगों के दिलों पर छाए रहते हैं। आज भी उनके फैंस उनके द्वारा किए गए ट्विटर पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।
आनंद महिंद्रा ने क्या कहा?
दरअसल आनंद महिंद्रा ने चौथे एशियन पेरा गेम्स में तीरंदाजी में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली शीतल देवी को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने अपने इस ट्वीट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है। आनंद महिंद्रा ने अपने इस पोस्ट में शीतल देवी को लिखा कि ” मैं अपनी जिंदगी में अब कभी भी छोटी-मोटी परेशानियों को लेकर शिकायत नहीं करूंगा, शीतल देवी आप हम सभी के लिए प्रेरणा है, कृपया महिंद्रा की गाड़ियों में से अपने पसंद की कोई भी गाड़ी चुनें जिसे हम आपके इस्तेमाल के लिए कस्टमाइज करेंगे”।
I will never,EVER again complain about petty problems in my life. #SheetalDevi you are a teacher to us all. Please pick any car from our range & we will award it to you & customise it for your use. pic.twitter.com/JU6DOR5iqs
— anand mahindra (@anandmahindra) October 28, 2023
कौन है शीतल देवी?
आपको बता दें जम्मू कश्मीर की रहने वाली शीतल देवी के दोनों हाथ नहीं है और वह अपने पैरों का इस्तेमाल कर तीरंदाजी करती हैं। एशियाई पेरा गेम्स के चौथे संस्करण में वह तीन मेडल जीत चुकी हैं जिनमें से 2 गोल्ड मेडल हैं और एक सिल्वर मेडल है। ऐसा कर शीतल ने अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज कर लिया है।

