Anant and Radhika: अनंत-राधिका की शादी के बाद आयोजित की जाने वाली पार्टी की अफवाहों का यूके की स्टोक पार्क होटल ने किया खंडन, पढ़ें यह खबर

Anant and Radhika: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट द्वारा प्रसिद्ध स्टोक पार्क, लक्ज़री होटल और गोल्फिंग एस्टेट में शादी के बाद एक समारोह आयोजित करने की खबर को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
Anant and Radhika: अनंत-राधिका की शादी के बाद आयोजित की जाने वाली पार्टी की अफवाहों का यूके की स्टोक पार्क होटल ने किया खंडन, पढ़ें यह खबर

Anant and Radhika: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद की गतिविधियों पर चल रही चर्चाओं ने हाल ही में एक नया मोड़ लिया है। दरअसल कुछ समय पहले खबर आ रही थी कि अंबानी प्रसिद्ध स्टोक पार्क, लक्ज़री होटल और गोल्फिंग एस्टेट में शादी के बाद एक समारोह आयोजित करने के लिए लंदन जाएंगे। लेकिन अब इस प्रीमियम सात सितारा होटल है, ने हाल ही में अपनी एक महत्वपूर्ण घोषणा के माध्यम से इन चर्चाओं को विराम दिया है।

दरअसल होटल के बयान में कहा गया है कि, “स्टोक पार्क में, हम आम तौर पर निजी आयोजनों पर टिप्पणी नहीं करते हैं, लेकिन हालिया मीडिया अटकलों के मद्देनजर और सटीकता के हित में, हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि इस गर्मी में एस्टेट में किसी शादी समारोह की योजना नहीं है।”

अनंत और राधिका की शादी के मुख्य आयोजन

बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने 12 जुलाई को मुंबई में हिंदू परंपरा के अनुसार एक भव्य शादी समारोह का आयोजन किया था। दरअसल इस समारोह के बाद, 13 जुलाई को एक ‘शुभ आशीर्वाद’ समारोह भी आयोजित किया गया था, जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य प्रमुख धार्मिक नेताओं ने भी भाग लिया था।

इसके साथ ही 14 जुलाई को, मुंबई में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें मनोरंजन जगत की प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की थी। दरअसल इन सभी आयोजनों के समापन के बाद, अनंत और राधिका जामनगर चले गए, जहां उनका स्थानीय लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया था।

जामनगर का विशेष महत्व

दरअसल शादी के एक पूर्व समारोह में, राधिका मर्चेंट ने साझा किया कि जामनगर उनके और अनंत के जीवन का एक अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा, “यह वह जगह है जहां हम बड़े हुए, दोस्त बने, और प्यार हुआ। यहाँ की यादें, हंसी और खुशियाँ हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी हैं।”

दरअसल जामनगर, अनंत और राधिका के जीवन में विशेष महत्व रखता है। जानकारी दे दें कि मार्च 2024 में प्री-वेडिंग फंक्शन भी यहीं आयोजित किए गए थे। अनंत की दादी, कोकिलाबेन अंबानी का जन्म यहीं हुआ था, और यही वह शहर है जहां उनके दादा धीरूभाई अंबानी और पिता मुकेश अंबानी ने अपने व्यापार की शुरुआत की थी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews