और छत्तीसगढ़ में सच में हो गया “Go कबूतर Go”, वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल, लोगों ने कहा पंचायत 3! पढ़ें ख़बर

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम इस बार एक विशेष घटना के चलते सभी लोगों के बीच चर्चा में रहा। दरअसल इसकी खास वजह कार्यक्रम का एक वायरल वीडियो रहा।
और छत्तीसगढ़ में सच में हो गया “Go कबूतर Go”, वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल, लोगों ने कहा पंचायत 3! पढ़ें ख़बर

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम इस साल लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। दरअसल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें एक ऐसी घटना घटी, जिसने सभी लोगों के बीच खूब चर्चाएं बटोरी। दरअसल मुंगेली जिले में घटी इस घटना ने लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पंचायत’ की याद दिला दी।

जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के दौरान जिले के एसपी गिरिजाशंकर जायसवाल द्वारा उड़ाया गया एक कबूतर उड़ान भरने की बजाय जमीन पर आ गिरा। जिसके बाद इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

पंचायत 3 (Panchayat 3) की तरह जमीन पर आ गिरा कबूतर, वीडियो सोशल मीडिया (social media) पर तेजी से हुआ वायरल

दरअसल आपको बता दें कि कुछ ही समय पहले पंचायत वेब सीरीज का तीसरा सीजन रिलीज़ किया गया था जिसमें ऐसा ही एक दृश्य दिखाया गया था। जानकारी के अनुसार जब विधायक जी द्वारा “Go कबूतर Go” बोलकर कबूतर को उड़ाया जाता है तो वह जमीन पर आ गिरता है। वहीं अब मुंगेली जिले में हुए ऐसे ही दृश्य ने पंचायत सीरीज के सीन की याद लोगों दिला दी।

जानिए कैसे घटी यह घटना

जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुंगेली जिले के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ग्राउंड में एक विशाल समारोह का आयोजन किया गया था। वहीं इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक पुन्नूलाल मोहले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे और उन्होंने ध्वजारोहण की परंपरा निभाई। जबकि उनके साथ इसी कार्यक्रम में जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक गिरिजाशंकर जायसवाल भी शामिल हुए थे। वहीं कार्यक्रम के दौरान जब विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कबूतर उड़ाया तो वह आसमान में उड़ गया। लेकिन जब पुलिस अधीक्षक गिरिजाशंकर जायसवाल ने भी कबूतर को उड़ाया तो वह जमीन पर आ गिरा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews